श्योपुर में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का किया ऐलान

Sheopur News: श्योपुर जिले की सीप नदी में नाव पलटने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, श्योपुर की सीप नदी में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन से अत्यधिक पीड़ा हुई। हादसे के तुरंत बाद डीएम-एसपी तथा शासन की ओर से मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मौके पर पहुंचें।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे लिखा कि SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। लेकिन, दुर्भाग्य से 7 लोगों को नहीं बचाया जा सका। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। आपको बता दें कि यह घटना श्योपुर के मानपुर थाना क्षेत्र की है। सरोदा गांव में अचानक आए तूफान के कारण 11 यात्रियों से भरी नाव पलट गई।

चार लोग तैरकर खुद को बचाने में कामयाब रहे। जबकि सात अन्य डूब गए। मृतकों की पहचान परशुराम, आरती, लाली, भूपेंद्र, श्याम, रविंद्र और परवंता के रूप में हुई है। वे विजयपुर और बड़ौदा के रहने वाले थे। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे तक बचाव अभियान चलाया और आखिरकार मृतकों के शव बरामद किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+