हरदा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

Harda Incident News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस हादसे की सूचना सीएम मोहन यादव को मिली तो उन्होंने इस हादसे पर दु:खद जताया। साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में एक आपात बैठक भी बुलाई।

सीएम मोहन यादव ने इस हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि हरदा हादसे के घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं, साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।

MP CM Mohan Yadav

बैठक में बताया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एंबुलेंस मौजूद हैं तथा 50 एंबुलेंस और पहुंच रही है। भोपाल, इंदौर, बैतूल, होशंगाबाद, भैरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं। सीएम ने बताया कि हमने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन की टीम को एक्टिव किया।

Recommended Video

      हरदा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

      50 से ज्यादा एंबुलेंस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। घायलों का तुरंत नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज किया जा सके, इसके लिए इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

      घायलों के नि:शुल्क और समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सीएम ने बताया कि मंत्री उदय प्रताप सिंह और वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। भोपाल तथा इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। साथ ही इंदौर व भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी भेजा जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+