सागर में BJP प्रत्याशी के समर्थन में CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- 29 सीटों पर पर खिलेगा कमल
MP News: सागर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी लता वानखेड़े गुरुवार 18 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। उससे पहले सीएम मोहन यादव ने लता वानखेड़े के समर्थन में रोड शो किया।
रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे। यह रोड शो बड़ा बाजार, कोतवाली, तीनबत्ती होते कटरा स्थित यातायात थाने के पास समाप्त हुआ। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि 'MP के मन में मोदी, मोदी के मन में MP' का असर मध्यप्रदेश के कोने-कोने में दिखाई दे रहा है।

कहा कि विधानसभा चुनावों से बड़ी और प्रचंड जीत का आशीर्वाद प्रदान करते हुए नागरिकों ने तय कर लिया है कि सभी 29 सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम पद पर बिठाया जाएगा। आज सागर लोकसभा क्षेत्र में जन-जन के आशीर्वाद और उत्साह की वर्षा से मन और ह्रदय सराबोर है, आनंदित है।
सीएम यादव ने आगे कहा कि आपका विश्वास और स्नेह प्रदेश के विकास और गरीब कल्याण की नई ऊर्जा का संचार करता है। आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आपको बता दें कि रोड शो मार्ग पर जगह-जगह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
सीएम मोहन यादव का रोड शो यहां से रामबाग मंदिर बड़ा बाजार, कोतवाली होकर तीनबत्ती पहुंचकर पूर्व निर्धारित समापन स्थल कटरा यातायात थाने के पहले ही समाप्त हो गया। रोड शो के पश्चात लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा श्रीमती लता वानखेड़े ने सीएम यादव के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया।












Click it and Unblock the Notifications