'कांग्रेस ऐसी रेल में बैठी है जिसके न आगे इंजन है न पीछे', झाबुआ में एमपी सीएम मोहन यादव ने यूं घेरा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 08 मई को झाबुआ पहुंचे। यहां सीएम यादव ने रोड शो करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ऐसी रेल में बैठी है जिसके न आगे इंजन है न पीछे, सिर्फ पटरी पर डब्बा खड़ा है... ऐसी रेल में बैठने से क्या फायदा?।
सीएम यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित कई कांग्रेस के नेता देश के प्रधानमंत्री बने है और कांग्रेस ने 60 वर्ष देश पर राज किया है। तब गरीबी नहीं मिटा पाए। अब गरीबी कैसे मिटाएंगे। कांग्रेस के शहजादे गरीबी को मिटाने को लेकर बड़े-बड़े वादे कर रहे है। लेकिन, उनके बसकी कुछ नहीं है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि शहजादे द्वारा गरीबी को चुटकियों में दूर करने की बात कही जा रही है। सीएम ने कहा कि देश के दुश्मन तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रात-दिन कोसते है और उन्हें गाली देकर परेशान कर रहे है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न खाउंगा न खाने दूंगा वाला पेटर्न लागू कर रखा है जिससे कांग्रेसी परेशान है।
घमंडिया गठबंधन है जो देश का विकास नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में देश को बचाया है। सभी को टीके लगवाए है। आज सभी गरीबों को अनाज मुक्त मिल रहा है। मोदी जी ने तो देश का मान ही बढ़ाया है, जिससे कांग्रेस परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications