बैसाखी पर्व की CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी लख-लख बधाइयां, निषादराज जयंती के लिए भी कही ये खास बात
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैसाखी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को लख-लख बधाइयां दी। सीएम यादव ने कहा कि खुशहाली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, नई ऊर्जा एवं नव उत्साह का संचार करे। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी का कल मध्य प्रदेश की धरती पर आगमन हो रहा हैं। मैं प्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत करता हूं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 13 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल से बैसाखी की फोटो शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 'खुशहाली, समृद्धि, उमंग व उत्साह के पावन पर्व बैसाखी की लख-लख बधाइयां। अन्नदाताओं की समृद्धि व खुशहाली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, नई ऊर्जा एवं नव उत्साह का संचार करे।'

इतना ही नहीं, न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि निषादराज जयंती, बैसाखी का पावन पर्व और कल अंबेडकर जयंती का दिन है। आज से लेकर कल तक हमारे बीच कई महत्वपूर्ण पर्व हैं... बैसाखी का पर्व सदैव आनंद का पर्व रहता है... मैं प्रदेश और देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं।
सीएम यादल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश की धरती पर आगमन भी हो रहा है... मैं मध्य प्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत करता हूं। हमारा सौभाग्य है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनका मंगल प्रवास होगा, जो चुनाव के दौर में हम सबको नई ऊर्जा और उत्साह देगा।












Click it and Unblock the Notifications