विश्व रेड क्रॉस दिवस की सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, कही ये खास बात
MP News: दुनियाभर में आज यानी 08 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है। सीएम यादव ने कहा कि यह संगठन अपने लोकहितकारी पावन उद्देश्यों में सदैव सफल हो, मेरी शुभकामनाएं हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक बधाई। संगठन के स्थापना दिवस पर उन सभी स्वयंसेवियों को नमन, जिन्होंने निःस्वार्थ समर्पण भाव से आपातकाल में मानवता की सेवा की। विषम परिस्थितियों में जरूरतमंद नागरिकों की सेवा ने विश्व को सदैव त्याग, सहयोग और समर्पण का संदेश दिया है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आग कहा कि यह संगठन अपने लोकहितकारी पावन उद्देश्यों में सदैव सफल हो, मेरी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस एक महत्वपूर्ण संगठन है जो संघर्ष और संकट के समय में मानवता की सेवा करता है। इसके सदस्यों ने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ संपूर्ण समर्थन प्रदान किया है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने के लिए समाज को आग्रह किया और संगठन की महत्ता को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया और रेड क्रॉस की सेवाओं का समर्थन करने के लिए सभी को आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि रेड क्रॉस के सदस्यों का योगदान समाज के विकास और संघर्ष में बेहद महत्वपूर्ण है।
आपको बता दें कि विश्व रेड क्रॉस दिवस को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिवस उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, कई प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध के साथ-साथ महामारी संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। यह दिन रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के मानवीय मूल्यों को उजागर करने के अवसर के रूप में भी कार्य करता है।
आज के दिन उन लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं जो वास्तव में जरूरतमंद हैं। बता दें कि इस साल 2024 में विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के लिए घोषित थीम है 'मैं खुशी के साथ देता हूं, और जो खुशी मैं देता हूं वह एक इनाम है।'












Click it and Unblock the Notifications