'वट सावित्री व्रत' की सीएम मोहन यादव ने दी माताओं-बहनों को बधाई, सुख-समृद्धि की कामना
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'वट सावित्री व्रत' की प्रदेश और देश की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव बढ़े, यही मंगल कामना करता हूं।
सीएम मोहन यादव ने गुरुवार 06 जून को अपने 'X' हैंडल पर लिखा, 'सौभाग्य,आरोग्य एवं दीर्घायु का वरदान देने वाले पवित्र 'वट सावित्री व्रत' की प्रदेश और देश की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई!'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि आप सभी माताओं, बहनों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों; आपके जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव बढ़े, यही मंगल कामना करता हूं।
आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के मुताबिक वट सावित्री का व्रत प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। यह अमावस्या तिथि आज यानी 6 जून को पड़ रही है।
इस दिन विवाहिता महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखती है। कई स्थानों में इस पर्व को बड़मावस का त्योहार भी कहा जाता है। महिलाएं इस दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ का पूजन करके अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगती है।
हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता निवास करते हैं। इस व्रत को करके महिलाएं तीनों देवों से अपने पति की दीर्घायु का वरदान मांगती है। आज की दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन को शनि जयंती पर्व भी मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- जन भागीदारी से MP में लगाए जाएंगे 5.5 करोड़ पौथे, CM मोहन यादव ने कहा-तालाब की सफाई के लिए किया जाए श्रमदान












Click it and Unblock the Notifications