पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित-कोहली करेंगे ओपनिंग? क्या कुलदीप यादव को मिलेगा मौका

T20 World Cup 2024, Latest News: आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत मिली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार तरीके से करने में कामयाबी हासिल की। भारत को अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलना है। रविवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से तैयार है।

कोहली करेंगे ओपन

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली को बतौर ओपनर उतारा था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम की रणनीति ऐसी ही रहेगी। दरअसल न्यूयॉर्क के नासाऊ पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल टीम के लिए उतने कारगर साबित नहीं हो पाएंगे। जायसवाल तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह पिच इसके विपरित है।

T20 World Cup 2024 1

नंबर तीन पर पंत रहे हैं हिट

ऐसी पिच पर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं नंबर तीन पर ऋषभ पंत ने अब तक अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं आयरलैंड के खिलाफ भी ऋषभ पंत नाबाद रहे थे और विनिंग छक्का भी उनके ही बल्ले से निकला था। ऋषभ पंत पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभर सकते हैं।

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। कुलदीप यादव का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ गजब कर रहा है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप में कुलदीप यादव की गेंद को पढ़ने में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ नाकाम रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर सकते हैं। भारत की बाकी प्लेइंग इलेवन कुछ उसी प्रकार की रह सकती है जैसा कि आयरलैंड के खिलाफ देखने को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+