Aditya-L1: सूर्य के L1 प्वाइंट में स्थापित हुआ आदित्य यान, CM मोहन यादव ने इसरो की दी बधाई
Madhya Pradesh News: 125 दिनों बाद Aditya-L1 की 15 लाख KM की यात्रा आज (6 जनवरी) उस वक्त समाप्त हो गई, जब सूर्य के L1 प्वाइंट में आदित्य यान को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। Aditya-L1 के ऑर्बिट में इंसर्ट होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसरो को बधाई दी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक के बाद एक दो पोस्ट की। सीएम यादव ने लिखा, Aditya-L1 के सूर्य की अंतिम कक्षा में पहुंचने पर ISRO को बधाई। यह मिशन सूर्य के वातावरण का अध्ययन करने में सहायक होगा और यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और वैज्ञानिक उन्नति के लिए समर्पित है।

वहीं, अपने दूसरे पोस्ट में सीएम मोहन यादव ने लिखा, 'भगवान आदित्य को भारत का प्रणाम! सूर्य मिशन आदित्य-L1 ने अपनी अंतिम कक्षा में स्थापित होकर आज एक नया इतिहास रचा है, हम देशवासियों को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत धरती से लेकर आकाश की अनंत ऊंचाइयों तक असाधारण सफलता प्राप्त कर रहा है।'
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर इसरो के सभी सदस्यों और प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनन्दन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नए साल पर इतिहास रच दिया है। 6 जनवरी को 15 लाख KM की दूरी तय करने के बाद Aditya L1 ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications