MP CM: क्या शिवराज का नहीं है मध्य प्रदेश में कोई विकल्प? 3 राज्यों की जीत और CM का नाम BJP के लिए सिरदर्द!

MP CM: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। तीनों ही राज्यों में कई दिग्गज नेता हैं जो वर्षों से मुख्यमंत्री पद की आस लगाए बैठे हैं। ऐसे में भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं के लिए मुख्यमंत्री तय करना चुनौती बन गया है।

किसे खुश करें और किसे नाराज,बस इसी उलझन को सुलाझाने लिए राज्यों की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक विचार मंथन शुरु हो गया है। राज्यों के कई नेताओं ने दिल्ली में ढेरा डाल दिया है तो कुछ अपनी बयानबाजी से भाजपा हाईकमान को खुश करने के प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ में गोमती साय और राजस्थान में किसी बाबा को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है।

mp-cm-shivraj-singh-name-final

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य की कमान सौंपने की संभावना प्रबल बताई जा रही है। वजह ये है कि मुख्यमंत्री चौहान अपनी लोकप्रियता और सभी स्वीकार नेता के रुप में पहचान बना चुके है। उनकी योजनाओं ने आम लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा चौहान की जमीनी पकड़ भी फिलहाल कम नहीं हुई है।

उन्होंने 120 लोगों को टिकट दिलाए थे जिसमें से 89 विधायक जिताकर लाए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान को बनाया जा सकता है।

भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन में अपने फैसले से पहले भी कई बार हैरान कर चुका है। आपको बता दें कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को सामने आए. जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 160 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस पार्टी महज 65 सीटों पर सिमट कर रह गई। वहीं 25 नवंबर को राजस्थान के 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसका रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किया गया। इस दौरान बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि कांग्रेस केवल 69 सीटों पर रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+