MP chunav 2023: 'पोस्टर वॉर' कांग्रेस ने अपराधियों को दिया टिकट! बीजेपी प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह की पोस्ट
MP chunav 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में जैसे-जैसे प्रत्याशियों के नामांकन भरने की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी तौर पर आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते जा रहे हैं। टिकट घोषणा के बाद सामने आ रहे चेहरों को पुराने रिकॉर्ड के साथ पोस्ट किया जा रहा हैं।
नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस प्रत्याशियों की जारी हुई लिस्ट के अगले दिन बीजेपी ने कई कांग्रेसी उम्मीदवारों को आड़े हाथों लिया। मंत्री और सागर जिले की खुरई सीट से बीजेपी प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की।
जिसमें उन्होंने लिखा कि- 'अपराधियों को टिकट को बांट कर उनका हौसला बढ़ा रही है कांग्रेस पार्टी। अपराध और अपराधियों को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस को कोई शर्म नहीं है'। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी पोस्ट किया हैं। जिसमें कांग्रेस के चर्चित चेहरे जीतू पटवारी, बाबूलाल जण्डेल, विपिन वानखेड़े की फोटो भी हैं।

भूपेन्द्र सिंह के ओफिश्यल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट इस पोस्टर की हैडिंग 'गुंडों वाली कांग्रेस..अपराधियों को दिया टिकट' दी गई हैं। नीचे तीनों ही नेताओं की फोटो फिर जिस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने इन्हें उम्मीदवार घोषित किया हैं, उसका जिक्र हैं। उसके नीचे सजा और जुर्माने का भी जिक्र किया गया हैं। भूपेन्द्र की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
कांग्रेस द्वारा जारी 144 प्रत्याशियों की पहली सूची में शामिल नामों में जीतू पटवारी को राऊ, बाबूलाल जण्डेल को श्योपुर, विपिन वानखेड़े को आगर मालवा से उम्मीदवार बनाए गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी की पोस्ट में इन जीतू पटवारी के नाम के नीचे एक वर्ष की सजा 10 हजार रुपये जुर्माना, जण्डेल के नाम के नीच एक वर्ष का सश्रम कारावास और 500 रुपये जुर्माना, विपिन वानखेड़े के नाम एक साल की सजा 2 हजार रुपये जुर्माना बताया गया हैं। एक तरह से इस पोस्टर के जरिए बताने का प्रयास किया गया है कि कांग्रेस अपराधियों को टिकट दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications