MP chunav 2023: थम गया चुनाव प्रचार, अब डोर-टू-डोर सहारा, एमपी की 230 सीटों पर 17 नवंबर को है Voting
MP chunav 2023: मध्य प्रदेश की 230 सीट के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार 48 घंटे पहले थम गया। अब राजनीतिक दल और चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार ढोल धमाकों के बिना सिर्फ डोर टू डोर ही प्रचार कर सकेंगे।
मतदान के लिए अब महज दो दिन ही शेष बचे हैं। करीब एक महीने तक बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के प्रात्याशियों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए जबरदस्त प्रचार किया।

दावे, वादे, आरोप-प्रत्यारोप, गाजे-बाजे से मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी सभा और शोरगुल के साथ आखिरी दिन प्रत्याशी और उनकी पार्टी के नेता दिनभर भागदौड़ करते नजर आए। ताबड़तोड़ अंदाज में हर दल ने प्रचार किया। भाजपा, कांग्रेस समेत हर दल आज पूरी ताकत झोंकता नजर आया।
25 लाख मतदाताओं का इजाफा
प्रदेश के पांच करोड़ 60 लाख मतदाता सरकार का चुनाव करेंगे। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे। चुनाव के लिए दो नवंबर को नामांकन वापसी के बाद सभी दलों के बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं। इसमें हर अंचल में मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई। हालांकि, उन सीटों पर ज्यादा ध्यान रहा जहां वर्ष 2018 के चुनाव में पार्टी कमजोर थी। बता दें कि पिछले पांच साल में प्रदेश में 25 लाख मतदाता बढ़े हैं।
आपको बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लगी थी.। आदर्श आचार संहिता के बाद से राजनीतिक पार्टियों के घोषित उम्मीदवारों द्वारा अपनी-अपनी जीत के लिए जोरदार प्रचार-प्रसार किया गया। अब मतदान के लिए महज एक दिन ही शेष रह गया है.। 17 नवंबर को सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए एक फेज में ही मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications