MP Board exam: 10वीं 12वीं की परीक्षा में नकल करने वालों की खैर नहीं, होगी FIR, केंद्र अध्यक्षों को मिला पावर

MP Board News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं की परीक्षा में अब नकल करने वालों की खैर नहीं है। दरअसल, केंद्र अध्यक्षों को पुलिस में FIR करने के अधिकार दिए गए हैं। इस संबंध में मंडल ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

वीसी में मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर 1 फरवरी से पुलिस के साये में राजधानी के थानों में पहुंचना शुरू होंगे। बता दे राजधानी भोपाल में कुल 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

MP Board: No problem for those who cheat in 10th 12th exams, center chairpersons get power to FIR

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी। दोनों परीक्षाओं में करीब 17 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की मंगलवार को बी आयोजित की गई। जिसमें सचिव केडी त्रिपाठी ने परीक्षा संचालन संबंधी दिशा निर्देश जारी किए बी में जारी निर्देशों में इस बार स्पष्ट कर दिया गया कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने का अधिकार केंद्र अध्यक्ष के पास रहेगा।

एप्लीकेशन के माध्यम से भी होगी निगरानी

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए शिक्षा विभाग जिला प्रशासन एवं मंडल के अधिकारी एप्लीकेशन के माध्यम से प्रश्न पत्रों की और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं थानों से प्रश्न पत्र उठाने से पहले कलेक्टर प्रतिनिधि और परीक्षा नियंत्रक को सेल्फी लेकर ऐप पर डाउनलोड करना होगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र रखवाने की जवाबदारी भी कलेक्टर प्रतिनिधि की होगी। जैसे ही थाने से प्रश्न पत्र उठाए जाएंगे उसकी ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी।

डिस्टेंस पॉलिसी के तहत होंगे 5वीं व आठवीं बोर्ड एग्जाम

सरकारी और निजी स्कूलों के पांच विभाग आठवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार इस कक्ष में रोके जाने (डिटनशन पॉलिसी ) का प्रावधान होगा निर्धारित आहरकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक विषय में लिखित परीक्षा 60 अंक का 33% यानी 20 अंक लाना होगा। इस बार पुन परीक्षा लेने के बाद भी यदि कोई असफल हो जाता है तो उसे विद्यार्थी को इस कक्ष में रोक दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने बोर्ड पैटर्न पर आयोजित पांच विभाग की परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तरह सख्ती शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+