MP Assembly Election: प्रियंका गांधी ने MP में भी 5 योजनाओं की दी गारंटी,कर्नाटक जैसा 'प्रॉमिस फॉर्मूला'

MP Assembly Election 2023 Updates in Hindi: मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा अभियान का शंखनाद करने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा हुआ।

Priyanka Gandhi Visit Jabalpur Live Updates: मिशन 2023 में फतह पाने मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का जबलपुर से शंखनाद होने जा रहा हैं। इसके लिए महाकौशल की राजनीति के केंद्र बिंदु जबलपुर को ही चुना गया हैं। क्योकि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल अछूता रहा। चुनाव अभियान की शुरुआत करने पार्टी की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी आ रही है। उनकी सभा के लिए खास तैयारियां की गई है। रोड शो भी होगा।

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

priyanka gandhi jabalpur visit live updates

LIVE Feed
Jun 12, 2023, 3:28 PM IST
मध्य प्रदेश

महाकौशल में प्रियंका की एंट्री से सभी को याद आए 'भगवान'

MP विधानसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूंककर रवाना हुई प्रियंका गांधी के बहाने कांग्रेसियों के ट्वीट पर अब भगवान की बाढ़ हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया और लिखा कि- "जबलपुर में प्रियंका जी की सभा में मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस का शंखनाद"!! जय बम भोले जय बजरंग बली जय सियाराम
Jun 12, 2023, 3:02 PM IST
मध्य प्रदेश

BJP के ट्रोल पर कांग्रेस MLA संजय यादव का जबाव

जबलपुर में प्रियंका के साथ कमलनाथ की आरती वाले वीडियो पर बीजेपी ने जहां चुटकी ली, तो कांग्रेस विधायक संजय यादव ने भी उस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "यही तो प्रमाण है कि मध्यप्रदेश में भाजपा कितनी डरी हुई है। उनकी हालत पतली हो गई है। शिवराज जी तो हर माह 2 - 4 चक्कर लगा रहे हैं। मैं तो कहता हूं, शिवराज जी डर सता रहा है तो मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा जबलपुर में ही बना दिया जाए"।
Jun 12, 2023, 2:48 PM IST

नर्मदा घाट पर पूजा करते कमलनाथ को बताया 'ढोंगी नाथ'

जबलपुर में प्रियंका गांधी के साथ नर्मदा घाट पर पूजा अर्चना करने पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ को बीजेपी ने 'ढोंगी नाथ' बताया हैं।
Jun 12, 2023, 2:45 PM IST
मध्य प्रदेश

बीजेपी बोली इसलिए इन्हें कहा जाता है 'चुनावी हिन्दू'

जबलपुर में नर्मदा घाट में प्रियंका गांधी के पूजन आरती के तरीके पर बीजेपी ने कटाक्ष किया हैं। पार्टी ने वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि इनको यह नहीं पता कि पूजा के बाद आरती पहले कौन लेता हैं?
Jun 12, 2023, 2:31 PM IST

प्रियंका गांधी के बयानों पर हमलावर हुई MP बीजेपी

जबलपुर में प्रियंका गांधी के भाषण के बाद बीजेपी ने सरकार पर आरोपों पर पलटवार करना शुरू कर दिया हैं। पार्टी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रियंका के बयान का वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि कितना झूठ बोल रही प्रियंका गांधी?
Jun 12, 2023, 2:24 PM IST
मध्य प्रदेश

कमलनाथ-दिग्विजय सिंह झूठ बोलने वाले मदारी- BJP

जबलपुर में जिस वक्त कांग्रेस की प्रियंका गांधी बीजेपी पर हमले कर रही थी, उसी वक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी जनता के बीच जबाव देते नजर आए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों झूठ बोलने वाले मदारी हैं। किस मुंह से जनता के बीच जा रहे हैं।
Jun 12, 2023, 2:18 PM IST

मोदी की गालियों से लंबी घोटाले घपलों की लिस्ट

जबलपुर से MP के चुनावी अभियान का श्रीगणेश करने वाली प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान अलग अंदाज में नजर आई। उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोला और कहा कि मोदी की गालियों से ज्यादा घोटाले घपलों की लिस्ट हैं।
Jun 12, 2023, 1:28 PM IST
मध्य प्रदेश

MP में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रियंका के ये वादे

हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 रुपए का, 100 यूनिट बिजली माफ फिर 200 यूनिट तक हाफ पुरानी पेंशन लागू की जाएगी किसानों की कर्ज माफी योजना पहले की तरह जारी रहेगी
Jun 12, 2023, 1:25 PM IST
मध्य प्रदेश

कर्नाटक की तर्ज पर MP में भी गारंटी योजनाओं का ऐलान

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में कर्नाटक चुनाव परिणाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां जो भी वादे किए वह पूरे हो रहे हैं। अब एमपी की बारी हैं।
Jun 12, 2023, 1:21 PM IST
मध्य प्रदेश

मैं वोट मांगने नहीं जागरूक करने आई हूं

जबलपुर में प्रियंका गांधी ने कहा कि सोचने समझने के लिए सिर्फ 6 महीने बचे हैं। जागरूक बनकर देखिए, समझिए और सुनिए। अब बहुत हो गया गुमराह करने का काम। अब आप मजबूर करे कि मंच पर जो भी आए वो 'सच'बोले।
Jun 12, 2023, 1:14 PM IST
मध्य प्रदेश

MP में 22 हजार घोषणाएं, बमुश्किल 1 फीसदी पूरी हुई

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। बीते 18 साल के शासन में 22 हजार घोषणाओं के जबाव में बमुश्किल एक फीसदी पूरी हुई। प्रियंका बोली कि घोषणाओं की संख्या के बराबर ही बेरोजगारों को नौकरी दे देते तो कम से नौजवानों का भला होता।
Jun 12, 2023, 1:08 PM IST
मध्य प्रदेश

किसान के मेहनत की कहानी सुनाई

जबलपुर में प्रियंका गांधी ने एक किसान की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि मेहनती किसान को टीवी पर बहुत कुछ दिखाया जा रहा हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। ये देश किसानों ने बनाया हैं। किसान के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। किसान देश की रीढ़ है। एमपी में सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए चली।
Jun 12, 2023, 12:59 PM IST
मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी का एमपी सरकार पर बड़ा आरोप

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि यहां 18 साल के 220 महीने के शासन में 225 घोटाले हुए हैं। घोटाले पर घोटाले होते रहे। यहां घोटाले की लंबी लिस्ट हैं।
Jun 12, 2023, 12:55 PM IST
मध्य प्रदेश

18 सालों से मध्य प्रदेश में आपका इस्तेमाल हो रहा है

धनादेश के दम पर यहां जनादेश को कुचला जाता हैं। लोगों का एमपी में पिछले 18 सालों में सिर्फ इस्तेमाल हुआ और शोषण हुआ। यहां सिर्फ रिश्वतराज चला।
Jun 12, 2023, 12:52 PM IST
मध्य प्रदेश

नर्मदा पर बोली प्रियंका

जबलपुर में प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मैं सोच रही थी कि धर्म में जैसी आस्था होती है वैसी आस्था राजनीति, जनता, देश-प्रदेश के प्रति भी होना चाहिए'।
Jun 12, 2023, 12:48 PM IST
मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी का भाषण

जबलपुर में आयोजित आम सभा में 'नर्मदा मैया' के जयकारे लगाकार प्रियंका गांधी ने शुरू किया भाषण।
Jun 12, 2023, 12:45 PM IST
मध्य प्रदेश

5 महीने बाद कमलनाथ और कांग्रेस को मत देखना

जबलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आम सभा में पहुंचे लोगों से कहा कि पांच महीने बाद 'मुझे मत देखना और न ही कांग्रेस पार्टी को देखना'। सिर्फ सच्चाई को देखना और मध्य प्रदेश को देखना।
Jun 12, 2023, 12:42 PM IST
मध्य प्रदेश

मैं गर्व से कहता हूं कि हिन्दू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं

जबलपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि धर्म आचार, विचार का विषय हैं। प्रचार का नहीं। बीजेपी धर्म के नाम पर सिर्फ प्रचार करती हैं। मैं गर्व से कहता हूं कि हिन्दू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं।
Jun 12, 2023, 12:38 PM IST
मध्य प्रदेश

आम सभा में कमलनाथ का भाषण शुरू

जबलपुर में कमलनाथ ने कहा कि यह मत सोचिए कि मैं बूढा हो गया हूं। आज मेरा दिन नहीं हैं। आज प्रियंका गांधी का दिन है।
Jun 12, 2023, 12:34 PM IST
मध्य प्रदेश

कमलनाथ को भेंट किया गया 'गदा'

पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोट के भाई गौरव भनोट और मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कमलनाथ को चांदी की गदा भेंट की।
Jun 12, 2023, 12:27 PM IST
मध्य प्रदेश

सड़क पर लगे झंडे पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की टिप्पणी

जबलपुर में प्रियंका दौरे की तैयारियों में कांग्रेस ने कई जगहों पर झंडे लगाए थे। जिसमें एक जगह उल्टा झंडा लगा था। जिसका केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने वीडियो शेयर किया और उस झंडे को तिरंगा बताया। उन्होंने लिखा कि "उल्टे तिरंगे के साथ कांग्रेस की चुनावी शुरूआत"?
Jun 12, 2023, 12:21 PM IST
मध्य प्रदेश

आयोजन स्थल पर दिखा 'राहुल' का डुप्लीकेट

जबलपुर में प्रियंका गांधी की सभा में राहुल गांधी की शक्ल के रूप में एक शख्स चर्चा का केंद्र बन गया। लोग उसके साथ सेल्फी लेने लगे।
Jun 12, 2023, 12:18 PM IST

शहीद स्मारक सभा स्थल पहुंची प्रियंका

जबलपुर में प्रियंका गांधी अब सभा स्थल पहुंच चुकी हैं। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मंच पर हैं।
Jun 12, 2023, 12:02 PM IST
मध्य प्रदेश

गले में पीला गमछा, प्रियंका गांधी का लुक

जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन के वक्त अलग लुक में नजर आई। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने गले में पीला गमछा डाल लिया।
गले में पीला गमछा, प्रियंका गांधी का लुक
Jun 12, 2023, 11:52 AM IST

प्रियंका गांधी ने नर्मदा तट ग्वारीघाट पर कुछ इस ढंग से पूजन अर्चन किया।
Jun 12, 2023, 11:49 AM IST
मध्य प्रदेश

रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अर्पित की श्रद्धांजलि

ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन अर्चन करने के बाद प्रियंका गांधी का काफिला भंवरताल गार्डन पहुंचा। जहां उन्होंने रानी दुर्गावती की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसियों ने उन्हें वीरांगना के जबलपुर से जुड़े इतिहास के बारे में भी बताया।
Jun 12, 2023, 11:42 AM IST
मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

एमपी सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के उन नेताओं के साथ मंच शेयर कर रही हैं, जो महिलाओं को आइटम और टंच माल कहते हैं।
Jun 12, 2023, 11:37 AM IST
मध्य प्रदेश

प्रियंका के दौरे पर सामने आया बजरंग बली का 'गदा'

प्रियंका के जबलपुर आगमन पर कांग्रेस ने खास तैयारियां की। उनके रूट को अलग-अलग ढंग से सजाया गया। चौराहों पर बजरंग बली का 'गदा' भी नजर आया।
प्रियंका के दौरे पर सामने आया बजरंग बली का 'गदा'
Jun 12, 2023, 11:26 AM IST
मध्य प्रदेश

नर्मदा तट पर प्रियंका गांधी ने लिया संकल्प

इस मौके पर प्रियंका गांधी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने नर्मदा की पवित्रता बनाए रखने और स्वच्छता का संकल्प भी लिया।
Jun 12, 2023, 11:21 AM IST
मध्य प्रदेश

मां नर्मदा की आरती कर लिया आशीर्वाद

नर्मदा तट पर प्रियंका गांधी ने 'नर्मदा आरती' भी की। आरती के बाद उन्होंने पार्टी की जीत का आशीर्वाद भी मांगा। प्रियंका के इस अंदाज को देखने नर्मदा घाट का क्षेत्र लोगों की भीड़ से पटा हुआ है।
मां नर्मदा की आरती कर लिया आशीर्वाद
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+