MP News: डबल मर्डर से दहला अशोकनगर, चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले हथियार, आधा दर्जन घायल
MP Ashoknagar shaken by double murder: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

MP Ashoknagar shaken by double murder: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हथियार चले। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वारदात दियाधरी गांव में हुई। बुधवार की रात साहू परिवार और कुशवाह परिवार के बीच चुनाव को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में कहा-सुनी हुई। माधोप्रसाद साहू और उनके भाई किशन साहू पर कुशवाह परिवार के सदस्यों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अशोकनगर एसपी अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक मृतक और उसके परिवार के सदस्य देर शाम अनाज बेचकरघर लौट रहे थे, तभी कुशवाह परिवार के कुछ लोगों ने पहले माधोप्रसाद पर हमला किया, फिर किशन पर कुल्हाड़ी से वार किए। घर के नजदीक हुई इस घटना का पता लगते ही अन्य सदस्य भी पहुंचे।
बीच-बचाव में उन पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया। साहू परिवार सदस्यों ने आत्म रक्षा के लिए हथियार चलाए। लेकिन कुशवाह परिवार के लोग ज्यादा संख्या में थे। घटना में साहू परिवार के ही पवन, विक्रम, मनोज, बालकिशन, नवीन और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक पवन और मनोज की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं। हमलावरों में कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया हैं। बाकी अन्य लोगों की तलाश जारी हैं। एसपी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ महीने पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन सामाजिक रूप से सुलझ गया था। दूसरे एंगल पर भी जांच जारी है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहीं कोई जमीनी विवाद तो नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications