MP Board Result 2023 : शहर और प्रायवेट स्कूल से आगे गांव और सरकारी स्कूल के बच्चे
MP में 5th 8th के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलें निजी स्कूलों पर भारी पड़ी हैं तो शहरी स्कूलों के मुकाबले गांव की स्कूलों का रिजल्ट बेहतर आया है। इधर छात्राओं ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में बाजी मारी है।

MP Board Result 2023 Class 5th 8th: सोमवार को आए एमपी बोर्ड के अधीन कक्षा 5वीं और 6वीं के रिजल्ट में हमेशा की तरह छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। सबसे अच्छी बात सरकारी स्कूलों ने प्रायवेट और महंगी स्कूलों के मुकाबले रिजल्ट सुधारा है तो शहर के मुकाबले गांव की स्कूले आगे रही हैं।
MP बोर्ड एक्जाम 5th में रिजल्ट में बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 84.32 प्रतिशत रहा है, जबकि छात्रों का रिजल्ट 80.34 प्रतिशत रहा है। छात्राएं 4 प्रतिशत आगे रहीं तो कक्षा 8th के रिजल्ट में छात्राओं का प्रतिशत 78.86 प्रतिशत और छात्रों का प्रतिशत 73.46 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार कक्षा 5वीं में गांव का रिजल्ट 85.58% तो शहर का रिजल्ट 72.73% रहा है। पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों का औसत परीक्षा परिणाम 5वीं में 84.34% तो प्रायवेट का 79.07 प्रतिशत रहा। कक्षा 8वीं में सरकारी स्कूलों का 73.38 प्रतिशत तो निजी का 75.78% रहा।
Recommended Video

------------------------------------
बोर्ड एक्जाम में छात्राओं का रिजल्ट बेहतर
कक्षा 5वीं :-
बालक - 80.34%
बालिका - 84.32%
कक्षा 8वीं:-
बालक - 73.46%
बालिका - 78.86%
--------------------------------------
कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं में गांव का रिजल्ट बेहतर
कक्षा 5वीं में
- गांव का रिजल्ट - 85.58%
- शहर का रिजल्ट - 72.73%
कक्षा 8वीं में
- गांव का रिजल्ट - 78.96%
- शहरी का रिजल्ट - 68.83%
---------------------------------------
कक्षा 5वीं में शहर और प्रायवेट स्कूल पिछड़े
स्कूल शामिल छात्र उत्तीर्ण छात्र प्रतिशत
सरकारी 7,27,759 6,13,765 84.34%
प्रायवेट 4,48,660 3,54,767 79.07%
मदरसा 3,464 2169 62.62%
-----------------------------------------------
कक्षा 8वीं में शहर और प्रायवेट स्कूल पिछड़े
स्कूल शामिल छात्र उत्तीर्ण छात्र प्रतिशत
सरकारी 6,84,971 5,23,151 76.38%
प्रायवेट 3,78,962 2,87,178 75.78%
मदरसा 2,472 1,104 44.66%
----------------------------------------------
यहां जाकर देख सकते हैं बोर्ड एक्जाम का रिजल्ट
विद्यार्थी https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।
ऐसे चेक करने अपना रिजल्ट
स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर, 'एमपी बोर्ड कक्षा 5, कक्षा 8 रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4- आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। स्टेप 5- उस रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।












Click it and Unblock the Notifications