ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट, ड्राइवर ने पहिया पांच फीट हवा में उठा लिया, हैरतअंगेज वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप
Morena News: मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आए दिन कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। अवैध रूप से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के वीडिय अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो मुरैना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
दरसअल चंबल नदी में अवैध उत्खनन की बात किसी से छिपी नहीं है। यहां कई बार पुलिस को ही लेने के देने पढ़ गए जब वे माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंचे। इस बार एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में रेत माफिया रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलियों से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब माफिया चलती ट्रैक्टर पर नाचते हुए नजर आए। बता दें कि आए दिन रेत माफियाओं के स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। बावजूद इसके प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
आपको बता दें मुरैना में हाई कोर्ट की रोक के बाबजूद चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन बदस्तूर जारी है। पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे अबैध उत्खनन दिन दहाड़े किया जा रहा है और शासन-प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। यही कारण है कि रेत माफिया के लोग चंबल से दिन दिन दहाड़े ना सिर्फ़ रेत उत्खनन कर रहे हैं। बल्कि ट्रेक्टर ट्रॉली से परिवहन कर ले जाते समय वह ट्रेक्टर से जानलेवा स्टंट व रसिया गानो पर नाच भी रहे हैं।
वायरल वीडियो के गानो में सरे आम गोली मारने की बात कह रहे हैं। फिर ख़ुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है। यह सब देख प्रशासन अभी भी मौन है।
इस पूरे मामले पर ADM मुरैना ने जानकारी दी है कि 'वायरल वीडियो सामने आया है, उसकी जाँच करवा रहे वीडियो के आधार पर पहचान करवाई जा रही है। रेत उत्खनन पर समय समय पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाती है। अब इस वीडियो को दिखवा कर कार्यवाही की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications