Morena News: 10वीं की छात्रा ने अस्पताल के गेट पर दिया बच्ची को जन्म, प्रग्नेंसी से अंजान थी लड़की
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को 15 साल की नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने परिजनों से पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी। नाबालिग की मां उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल के दरवाजे पर ही नाबालिग का प्रसव हो गया, उसने बच्ची को जन्म दिया।
जानकारी मुताबिक नाबालिग किशोरी नगर निगम क्षेत्र की रहने वाली है। किशोरी ने पेट दर्द की जानकारी अपनी मां को दी थी। यही वजह है की मां और बेटी पेट दर्द का उपचार करने के लए वो पहले तो शहर के किसी निजी अस्पताल में शरण लेने की कोशिश की लेकिन वहां उन्हें सुविधा नहीं मिली इसके बाद मां अपनी नाबालिक किशोरी को लेकर जिला अस्पताल का रुख किया।

यही वजह है कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी ने रास्ते में किशोरी की दर्द इतने तेज होने लगे कि जो असहनीय थे। यही वजह है कि किशोरी जोर-जोर से चिल्लाने लगी ओर किशोरी ने एक कन्या को जन्म दिया। तब जाकर किशोरी की मां को पता चला कि पेट दर्द नहीं बल्कि प्रसव पीड़ा थी।
प्रसव होने के बाद मां ने अपनी बेटी समेत बेटी की बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। किशोरी की उम्र 14 से 15 साल के करीब बताई जा रही है। फिलहाल प्रसव होने की सूचना पाकर सिविल लाइन थाने की महिला सब इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंची और उन्होंने किशोरी के बयान लिया, लेकिन पुलिस किशोरी के बयान से संतुष्ट नहीं है। इसलिए पुलिस ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीयों को सूचना की है।
इस पूरे मामले को लेकर के जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर डीएस यादव ने बताया की नाबालिक को डिलीवरी अस्पताल के बाहर हुई है। दोनों को भर्ती कराया गया है।नाबालिक और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications