Mohan Yadav बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर पहुंचे थे भोपाल, चंद मिनटों की बैठक में बन गए चीफ मिनिस्टर
Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सभी चौका दिया। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री चुने गए हैं। सूबे का मालवांचल खुशी से झूम रहा है।
मोहन यादव के प्रदेश का मुखिया बनने पर उनके घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने कहा कि वह बाबा महाकाल को बहुत मानते हैं। भोपाल रवाना होने के पहले वह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। परिजन और रिश्तेदार एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। इसके साथ ही उनके घर पर आसपास के लोगों और मिलने वालों का तांता लगना शुरू हो गए हैं। लोग उनके घर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं। इस बीच मोहन यादव के परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

भोपाल पहुंचने पर मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर परिजनों ने बाबा महाकाल और पार्टी का आशीर्वाद बताया हैं। घर के सदस्यों को जैसे ही इस खुशखबरी मिली, सभी खुशी से झूम उठे। उज्जैन दक्षिण सीट से वास्ता रखने वाले मोहन यादव शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
अब यादव की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गई हैं। उज्जैन में जश्न का माहौल है। इस क्षेत्र से कैलाश जोशी प्रदेश के बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री रहे। यह दूसरा मौका है जब उज्जैन संभाग से बीजेपी ने मुख्यमंत्री चुना।












Click it and Unblock the Notifications