मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंन कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर स्वर, स्वदेशी एवं स्वराज की विचारधारा को प्रबलता से भारत के जन-जन तक पंहुचाने वाले मां भारती के अमर सपूत 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हैं।

आपके त्याग हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्र आराधना से परिपूर्ण आपका त्यागमय जीवन सदैव हम सभी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा। आपके त्याग हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। आपके बलिदान ने ही हमें आजादी दिलाई।
28 जनवरी 1865 को हुआ था लाला लाजपत राय का जन्म
लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को एक अग्रवाल जैन परिवार में हुआ था। उर्दू और फ़ारसी सरकारी स्कूल के शिक्षक मुंशी राधा कृष्ण और फरीदकोट के ढुडीके में गुलाब देवी अग्रवाल के छह बच्चों में सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने अपनी युवावस्था का अधिकांश समय जगराओं में बिताया। उनका घर अभी भी जगराओं में है और इसमें एक पुस्तकालय और संग्रहालय है। उन्होंने जगराओं में पहला शैक्षणिक संस्थान आरके हाई स्कूल भी बनाया था।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की जयंती पर किया नमन












Click it and Unblock the Notifications