कांग्रेस ने हिंदू मुस्लिम के बीच में आपसी मतभेद पैदा करके ही की हैं राजनीति- CM मोहन यादव
CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मलेन, देवास लोकसभा सीट के सोनकच्छ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं आष्टा विधानसभा में आयोजित रोड शो में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनाना है।
सीएम ने कहा कि युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट जाएं। एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर पहुंचकर एक-एक मतदाता को घर से मतदान केंद्र तक लेकर आएं और मतदान कराएं। भाजपा का युवा मोर्चा पार्टी की रीड़ है। युवाओं की जब आवाज बुलंद होती है तो पूरी दुनिया में ये आवाज गूंजती है।

मोदी है तो मुमकिन है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी जो बोलते हैं वह करके भी दिखाते हैं। इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2014 में उन्हें बहुमत दो तो वह देश से आतंकवाद खत्म कर देंगे और ऐसा उन्होंने करके भी दिखाया। 2014 के बाद से देश में एक भी आतंकी घटना नहीं हुई। राहुल गांधी के गुरु हमारी राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। यह कांग्रेसियों की मानसिकता है। उन्होंने कभी भी आदिवासियों को मान-सम्मान तो नहीं दिया। अब वह एक आदिवासी महिला जो राष्ट्रपति हैं उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रमाण है।

इस बार कांग्रेस पूरी तरह गायब होगी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से अच्छे कामों में अड़ंगे लगाए हैं। अब कांग्रेस के पापों का घड़ा भी पूरी तरह से भरा गया है। अब देश का मतदाता कांग्रेस की मानसिकता को समझ गया है। इन्होंने हमेशा से हिंदू मुस्लिम के बीच में आपसी मतभेद पैदा करके ही राजनीति की है। इस बार देश से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होगा। जैसे हमारे देश से चेचक की बीमारी गायब हुई है इस तरह से अब कांग्रेस भी पूरी तरह से गायब होगी।

रोड शो में उमड़ा अपार जन समूह
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा में आयोजित रोड शो में भी सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए आष्टा नगर में जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ भारतीय जनता पार्टी के झंडे लहरा रहे थे तो वही घरों की छतों पर से भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर फूलों की वर्षा हो रही थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रथ पर सवार होकर आष्टा में भ्रमण किया तो पूरा आष्टा मुख्यमंत्री के स्वागत सत्कार के लिए आतुर दिखा। चारों तरफ से उनके रथ पर फूलों की बारिश होती रही तो वही जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार किया गया। मुख्यमंत्री भी आष्टा नगर वासियों का पूरे समय अभिवादन स्वीकारते हुए चलते रहे।












Click it and Unblock the Notifications