मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को दी हार्दिक बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ICSE-ISC बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है। सीएम मोहन यादव ने सभी बच्चों को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरे बेटे-बेटियों यह सुखद परिणाम आप सभी के अथक परिश्रम से सम्भव हुआ है। आप सभी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह सफलता प्राप्त करते हुए अपने परिवार, माता-पिता एवं प्रदेश व देश का नाम रौशन करें, यही शुभेच्छा है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरे जो बच्चे किसी कारणवश परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं, वे भी निराश न हों। अपनी संपूर्ण सामर्थ्य के साथ तैयारी में जुट जाएं, जो कमी रही हो, उसे सुधारकर पुनः प्रयास करें। मुझे विश्वास है कि आप न केवल इस परीक्षा में सफल होंगे, बल्कि जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे। मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद आप सभी के साथ हैं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पुंछ में शहीद हुए विक्की पहाड़े के निवास स्थान पहुंचे सीएम मोहन यादव, दी भावभीनी श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications