MP News: लाड़ली बहना योजना को लेकर क्या है मोहन सरकार की प्लानिंग, जानिए
मध्यप्रदेश सरकार की बहुचर्चित लाड़ली बहना योजना के लिए खातों में किश्त डलने की तारिख अब बेहद नजदिक है, ऐसे में अब लाड़ली बहनों को किश्त की राशि का इंतजार है, तो वहीं योजना को शुरू करने वाले शिवराज सिंह चौहान अब सीएम नहीं है, जहां उनकी जगह पर डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाया गया है. वहीं अब ऐसे में योजना को लेकर चल रही अफवाहों के बीच डिप्टी सीएम जगदिश देवड़ा ने सभी योजनाओं को यथावत चालू रखने की बात कही है.
प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव पहली बार लाड़ली बहनाओं के खातों में योजना की राशि डालेंगे। संभावना जताई जा रही है की 10 जनवरी को ही लाड़ली बहनाओं के खाते में किश्त की राशि डाल दी जाएगी। वहीं राजधानी भोपाल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि, कोई भी योजना बंद नहीं होगी, सभी योजनाएं चलेंगी।

डिप्टी सीएम देवड़ा ने कही ये बात
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि, कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाएं चलेंगी। खजाने में कोई कमी नहीं आएगी, जो काम है वह सभी होंगे। विकास भी होंगे, और जन कल्याणकारी योजनाएं भी चलेंगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो लाड़ली बहना योजना की किश्त हर माह 10 तारिख को खाते में पहुंचती है, जहां अबकी बार भी प्रदेश की लाखों महिलाओं को योजना की राशि का इंतजार है. वहीं अब तक यह राशि शिवराज सरकार की ओर से खातों में डाली जाती थी, जहां अब यह राशि मोहन सरकार की ओर से महिलाओं के खाते में जमा कराई जाएगी. कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव पहली बार लाड़ली बहनाओं के खातों में योजना की राशि डालेंगे। संभावना जताई जा रही है की 10 जनवरी को ही लाड़ली बहनाओं के खाते में किश्त की राशि डाल दी जाएगी।
ये भी पढ़े- MP News: पुलिस इंटेलिजेंस ने जारी की लिस्ट, कौन हैं प्रदेश के टॉप 10 VIP, जानिए












Click it and Unblock the Notifications