Mohan Yadav सरकार में 28 मंत्री होंगे शामिल, राज्यपाल को सौंपी सूची में कौन से नाम, जानिए?
Mohan Yadav सरकार अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रही है, जहां मंत्रिमंडल गठन से पहले CM मोहन यादव ने राज भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की है। मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को मंत्रियों की सूची सौंपी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन यादव सरकार के पहले मंत्रिमंडल गठन में लगभग 28 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

3 बजे होगा शपथ ग्रहण
मोहन यादव सरकार लंबे वक्त के बाद आखिरकार सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है, जहां दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे का समय मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तय किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कई दौर की बैठक और बातचीत के बाद मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। सीएम मोहन यादव का सोमवार को इंदौर दौरा है, जहां सुबह वे इंदौर आने के बाद दोपहर को वापस भोपाल पहुंचेंगे और यहां नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. वहीं इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे.
इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री
मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ विधायकों को शामिल किया जा सकता है, जहां संभावना जताई जा रही है कि मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रिति पाठक, जैसे नाम शामिल हैं। प्रमुख तौर पर संभावित मंत्रिमंडल को लेकर जो चर्चा है, उसमें कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, प्रभुराम चौधरी, अर्चना चिटनीस, इंदर सिंह परमार, उषा ठाकुर, विश्वास सारंग, चैतन्य काश्यप, रीति पाठक, संपतिया उइके और निर्मला भूरिया के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: एयरपोर्ट पर CM Mohan Yadav ने की अधिकारियों से बातचीत, आवश्यक निर्देश दिए












Click it and Unblock the Notifications