छत्तीसगढ़ में CM मोहन यादव ने ऐसा क्यों कहा कि कोर्ट के ऊपर जनेऊ धारण करने से काम नहीं चलेगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बीजेपी के रायपुर स्थित एकात्म भवन में लोकसभा रायपुर लोकसभा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली एवं पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर चुनाव संबंधी रणनीति पर विमर्श किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने डोंगरगढ़ में शक्तिरूपा मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश के खुशहाली की कामना की, इसके पश्चात आचार्य विद्यासागर महाराज के संथारा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। दुर्ग में यादव समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव का पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने गौरवशाली अतीत और भगवान कृष्ण के द्वारा दिखाए मार्ग से समाज को अवगत कराया तो वहीं कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

Chhattisgarh why did CM Mohan Yadav say that wearing sacred thread above the court will not work

लोकतंत्र के लिए हमें आगे आना होगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ। हर चुनौतियों का सामना करते हुए वह किसी से डरे नहीं और लोगों को धर्म की राह दिखाई। यह समय लोकतंत्र का है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए समाज के सभी लोगों की एकजुटता की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जिस ढंग से काम कर रही है। गरीब आदमी के जीवन में जो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

दूसरे दल लोकतंत्र की केवल बात करते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलो से अलग है। विपक्षी दल कहने के लिए तो लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन करते क्या है अपने परिवार की जय जयकार कराते हैं। देश में भारतीय जनता पार्टी के अलावा सारे दलों को उठाकर देख लो, किसी के भी बच्चे मुख्यमंत्री बने हैं या उनके पिताजी मुख्यमंत्री जरूर होंगे। मुलायम सिंह जी के बेटे अखिलेश यादव जी, लालू के बेटे कौन है बताने की जरूरत नहीं है। समाज के किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दे, यह कभी नहीं बनाने वाले। भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को नीचे से उठाकर सीधे प्रदेश का मुखिया बना देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में चाय बेचने वाले सामान्य गरीब परिवार का बेटा भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा पद धारण करके 142 करोड़ लोगों को गौरवान्वित करता है।

Mohan Yadav attended the felicitation ceremony of Yadav community in Durg Chhattisgarh

कोट के ऊपर जनेऊ धारण करने से काम नहीं चलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में चार-चार ओबीसी के मुख्यमंत्री बने तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बने। मुझे इस बात की प्रसन्नता है। मैं उस दल का कार्यकर्ता हूं जो अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के वर्ग को राष्ट्रपति जैसे पद तक पहुंचाता है। लोकतंत्र में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति इसीलिए दी थी कि हमारा लोकतंत्र जिंदा रहेगा। हमारे समाज से निकले होनहार लोग अपने देश के सत्ता के सूत्र का संचालन करेंगे। बड़े बाप के बेटे बनने से काम नहीं चलेगा, कोट के ऊपर जनेऊ धारण करने से काम नहीं चलेगा। जनता के आंसू पोंछ कर जनता में से नेतृत्व खड़ा करो, कोई मोहन यादव खड़ा करो, कोई विष्णुदेव साय खड़ा करो या नरेंद्र मोदी खड़ा करो तो जनता आपके साथ होगी मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं। आने वाले समय में इसी भाव को जागृत करने की आवश्यकता है।

पाथेय के रूप में मार्गदर्शन कर रही है गीता

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण हमारे मार्गदर्शक हैं, आज गीता पाथेय बनकर मार्गदर्शन कर रही है। ये हमारा सौभाग्य है कि हम सब भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं। कृष्ण जी ने अपनी पूरी शिक्षा का सार कर्म और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से दिया जो आज दुनिया का मार्गदर्शन कर रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना का मार्ग अपनाया था, जहां भी कोई अव्यवस्था दिखे उसे सुधारने का प्रण भगवान श्री कृष्ण ने लिया था उन्होंने अधर्म के खिलाफ संघर्ष करने का मार्ग दिखाया है। भगवान कृष्ण ने पूरी शिक्षा का सार गीता के माध्यम से दिया है। पूरे समाज में कही भी अधर्म दिखे तो वहां विरोध करना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी अधर्म का विरोध किया था। हमने तय किया है जहां जहां भगवान श्री कृष्ण के कदम पड़े, उस जगह को तीर्थ बनाया जाएगा।

Mohan Yadav attended the felicitation ceremony of Yadav community in Durg Chhattisgarh

एक साधारण परिवार का बेटा आज मुख्यमंत्री है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी ने नही सोचा था कि एक साधारण परिवार का बेटा मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई राह दिखाई है। मुझे इस बात का गर्व है कि एक किसान परिवार का बेटा जो अभाव और कठिनाइयों में पला। मेरे परिवार से कोई सांसद, मंत्री, विधायक या पहले कोई राजनीतिक क्षेत्र में नहीं रहा है, लेकिन मुझे भारतीय जनता पार्टी ने उठाकर के सीधा मुख्यमंत्री की जवाबदारी दी है।

जनता के आशीर्वाद से 400 का लक्ष्य प्राप्त करेगा भाजपा

राजनंदगांव, आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबके हितों की रक्षा कर रही है। राशन, आवास और मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास के साथ-साथ लोक कल्याण के लिए भी समर्पित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता सुशासन को समर्पित भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव मे अपना आशीर्वाद देकर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएगी। जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी 400 का लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

हम जियो और जीने दो की बात करते हैं

उन्होंने कहा कि हम देवमार्गी लोग हैं देवता की जय जयकार क्यों करते हैं? इसलिए करते हैं क्योंकि हम "जियो और जीने दो", "सर्वे भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामयः" की बात करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज 80 करोड़ लोगों को घर में मुफ्त राशन दिया जा रहा है, कोविड के कठिन काल में भी उन्होंने कहा, "निःशुल्क अन्न भी देना पड़े तो दूंगा"। गांव-गांव में प्रधानमंत्री सड़क बनाकर जो सौगात दी, वह भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी ने दी। आज सबको राशन और आवास मिल रहा है यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

बम्लेश्वरी देवी के किए दर्शन, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संथारा स्थल पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित शक्तिरूपा मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव जैन तीर्थक्षेत्र चंद्रगिरी पहुंचे और आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि पर पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मोहन यादव ने वहां पर चल रहे हथकरघा केंद्र चल चरखा पहुंचकर महिलाओं से चर्चा की और कपड़े की गुणवत्ता को भी देखा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जैन समाज के नहीं पूरे भारत और विश्व के ऐसे संत थे जिन्होंने विश्व कल्याण की कामना हमेशा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत और मध्यप्रदेश भाजपा के मंत्री श्री राहुल कोठरी भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+