MP News: लोकसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी, दो IAS समेत 64 अफसर इधर से उधर
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार ने शनिवार को दो आईएएस और 64 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए।
इसमें सबसे बड़ा नाम आईएएस बिदिशा मुखर्जी का है। अभी तक वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड में सीईओ थीं। अब उनको मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह अशोकनगर के अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे को अपर कलेक्टर बालाघाट पदस्थ किया गया है। महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के प्रशासन संदीप सोनी को निवाड़ी जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। लंबे समय से सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे उप सचिव महीप तेजस्वी को सतना में जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। यहां देखें लिस्ट...
सिवनी, छतरपुर बालाघाट, दतिया और गुना अपर कलेक्टर के ट्रांसफर
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप संचालक सविता ज्ञानिया को धार जिला पंचायत सीईओ बनाया गया। इसी के साथ बालाघाट, दतिया, सिवनी, छतरपुर और गुना के अपर कलेक्टर का ट्रांसफर किए गए हैं। सीएम सचिवालय में पदस्थ उप सचिव महीप तेजस्वी को सीईओ जिला पंचायत सतना बनाया है।
संयुक्त परिवहन आयुक्त नरोत्तम प्रसाद भार्गव को ग्वालियर विकासद प्राधिकरण का सीईओ बनाया है। नमः शिवाय अरजरिया को राज्य शिष्टाचार अधिकारी बनाया गया है। हरदा में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर कैलाश चंद्र परते को भी शासन ने हरदा से हटाकर रायसेन में संयुक्त कलेक्टर बनाया है।
CMO में रहे महीप तेजस्वी बने सतना जिला पंचायत सीईओ
सतना जिले में पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से खाली चल रही सतना जिला पंचायत के सीईओ की कुर्सी को नया अफसर मिल गया है।भोपाल से महीप किशोर तेजस्वी को सतना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है।
लंबे समय के बाद जिला पंचायत की कमान एक बार फिर आईएएस अफसर की बजाय राज्य प्रशासन सेवा (राप्रसे) अधिकारी को सौंपी गई है। हालांकि एक अफसर मिलने के साथ ही सतना से एक और अफसर का तबादला भी कर दिया गया है जबकि नगर निगम आयुक्त का पद भी अभी खाली ही है।
सतना में जिला पंचायत सीईओ की पोस्टिंग के साथ ही एक और अधिकारी का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। सतना से संयुक्त कलेक्टर धर्मेंद्र मिश्रा का तबादला राज्य शासन ने पन्ना के लिए कर दिया है। मिश्रा 2014 बैच के राप्रसे अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications