भारत में पैदा होने वाले मुसलमानों की राष्ट्रीयता भी हिन्दू: मोहन भागवत

भागवत ने कहा कि जैसे इंग्लैड में इंग्लिश लोग रहते हैं, अमेरिका में अमेरिकी लोग और जर्मनी में जर्मन लोग रहते हैं, ठीक उसी तरह हिंदुस्तान में हिंदू रहते हैं।

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर कहा है कि कि भारत में जन्मा हर व्यक्ति हिंदू है। बुधवार को मध्य प्रदेश की बैतूल जेल में गोलवलकर को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने हिन्दू सम्मेलन में ये बाते कहीं। भागवत ने कहा कि भारत में कोई मूर्ति पूजा करता है तो कोई नहीं करता लेकिन सभी राष्ट्रीयता से हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता के आधर पर मुसलमान भी हिन्दू ही हैं। मध्य प्रदेश पहुंचे संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि जैसे इंग्लैड में इंग्लिश लोग रहते हैं, अमेरिका में अमेरिकी लोग और जर्मनी में जर्मन लोग रहते हैं, ठीक उसी तरह हिंदुस्तान में हिंदू रहते हैं।

भारत में पैदा होने वाला हर इंसान हिन्दू है: मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुस्तान के लोग भारत माता को अपनी मां मानकर उसकी भक्ति करते हैं। आरएसएस की मुस्लिम शाखा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा भारत माता की आरती करने पर उन्होंने कहा कि इस पर कोई अचरज नहीं होना चाहिए क्योंकि इबादत से वे मुसलमान हो गए, मगर राष्ट्रीयता से तो हिंदू ही हैं। भागवत ने हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोगों को जात-पात, भाषा, धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए एक होने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण के लिए सभी को एक मंच पर आना चाहिए।

इससे पहले बुधवार की सुबह वे बैतूल जेल की बैरक नंबर एक में गए और गोलवलकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भागवत के साथ कुछ और लोग भी जेल के अंदर गए। महात्मा गांधी की हत्या के बाद मुकदमें के दौरान तत्कालीन सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने बैतूल जेल की बैरक नंबर एक में तीन महीने रहे थे। मोहन भागवत के बैतूल जेल जाने को लेकर प्रदेश में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इसे जेल मैनुअल के खिलाफ बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+