MP News: BJP विधायक सतीश मालवीय के भाई ने बेटे को मारी गोली, क्यों उठाया ये कदम, जानिए

मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर आ रही है, जहां उज्जैन के पास घटिया विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब BJP विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने घरेलू विवाद के बाद अपने ही बेटे की जान ले ली, जहां मंगल मालवी ने बेटे अरविंद मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तभी अचानक मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय को गोली मार दी, अरविंद को गोली लगते ही सनसनी फैल गई, जहां घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Ujjain

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ, जब पिता और पुत्र के बीच संपत्ति और किराना दुकान को लेकर विवाद हो रहा था, तभी अचानक पिता मंगल मालवीय को इतना गुस्सा आया कि, उन्होंने बेटे अरविंद मालवीय को गोली मार दी। वहीं अरविंद को गोली लगते ही वे बेसुध हो गए, जहां उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि, पिता और पुत्र के बीच लंबे वक्त से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। यही कारण था कि, पुत्र अरविंद मालवीय अपने पिता मंगल मालवीय के साथ ना रहते हुए अपने ससुराल में रह रहा था। आए दिन दोनों के बीच हो रहा विवाद इस हत्या की वजह बताई जा रहे हैं।

इधर, घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता मंगल मालवीय को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस के अरविंद मालवीय का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि, पिता और पुत्र के बीच लंबे वक्त से यह विवाद चल रहा था, जहां यह विवाद सोमवार को उसे वक्त बढ़ गया जब दोनों के बीच संपत्ति और किराना विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी मंगल मालवीय के भाई उज्जैन की घटिया विधानसभा सीट से विधायक हैं, तो वही मालवीय परिवार का क्षेत्र में अच्छा खासा नाम है।

ये भी पढ़े- Indore News: प्रताड़ना से तंग आकर पति ने दी जान, पत्नी और सास के साथ इन पर केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+