MP: गांधीचौक में गांधीग‍िरी करने सपत्‍नीक न‍िकले व‍िधायक, बाइक पर घूमे, लंबे समय बाद यहां भाजपा पार्षद जीता

सागर, 5 अगस्‍त। मप्र में सागर के व‍िधायक बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। शहर में पब्‍ल‍िक से म‍िलना-जुलना तो उनका रोज का प्रोग्राम होता है, लेकिन अब वे सपत्‍नीक बाइक चलाकर गांधीचौक वार्ड में घूमते नजर आए हैं। वे यहां लोगों से आत्‍मीय भाव से म‍िलकर उनकी समस्‍याएं जान रहे थे।

गांधीचौक में व‍िधायक की गांधीग‍िरी, सपत्‍नीक बाइक पर घूमे

सागर व‍िधायक शैलेंद्र जैन इन द‍िनों अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। महापौर चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत और पार्टी के प्रत‍ि अपनी न‍िष्‍ठा को चुनाव में स‍िद्ध कर चुके व‍िधायक जैन पूर्ण उत्‍साह व जोश में नजर आ रहे हैं। बीते रोज वे गांधीचौक वार्ड में गांधीग‍िरी करते भी नजर आए। वे यहां अपनी पत्‍नी अनुजैन के साथ बाइक से पहुंचे थे। अपने कट्टर समर्थक नगर मंडल अध्‍यक्ष विक्रम सोनी के साथ उन्‍होंने स्‍कूटी पर सवार होकर पूरे वार्ड का भ्रमण किया। संकरी व अंदूरुनी गल‍ियों में वे पहुंचे और गल‍ियों में रुक-रुक कर उन्‍होंने लोगों से मुलाकात कर उनसे समस्‍याएं भी पूछी।

पब्‍ल‍िक का शुक्र‍िया अदा करते भी नजर आए
विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी पत्‍नी अनु जैन सागर के वार्डों में कई मौकों पर एकसाथ लोगों से म‍िलते जुलते नजर आते हैं। बीते रोज बाइक पर घूमने के दौरान व‍िधायक और उनकी पत्‍नी चुनाव में भाजपा को द‍िए समर्थन और ऐत‍िहास‍िक जीत के ल‍िए शुक्र‍िया अदा करते भी नजर आए। लोगों ने उन्‍होंने कहा कि निगम की तमाम सुव‍िधाओं और योजनाओं का आप लोगों को भरपूर लाभ द‍िलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+