'मुझे नौलखा मंगा दे रे..' गाने पर जमकर थिरकीं BSP विधायक रामबाई , Video हुआ Viral

भोपाल, 05 दिसंबर। अपने 'दबंग' अंदाज और विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मध्यप्रदेश के पथरिया की बसपा विधायक रामबाई एक बार फिर से चर्चा में हैं। वजह इस बार कोई भड़काऊ टिप्पणी नहीं बल्कि एक खूबसूरत डांस है, जिसकी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दरअसल रामबाई के डांस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक का जुदा अंदाज देखने को मिल रहा है।

BSP विधायक रामबाई का 'नौलखा' डांस

BSP विधायक रामबाई का 'नौलखा' डांस

वीडियो में वो साल 1984 के सुपरहिट गाने 'मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने' पर थिरकती नजर आ रही हैं। स्टेज पर उन्हें इस रूप में देखकर हर कोई हैरान रह गया, सुर्ख गुलाबी रंग के लहंगे में बिल्कुल दुल्हन के रूप में डांस करती रामबाई के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 ये गाना फिल्म 'शराबी' का

ये गाना फिल्म 'शराबी' का

उनका डांस किसी भी मायने में अभिनेत्री जयाप्रदा (जिनके ऊपर ये गाना फिल्माया गया है) से कम नहीं है। लोग उनके डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। मालूम हो कि ये गाना फिल्म 'शराबी' का है। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन और जयाप्रदा ने निभाया था।

भांजे की शादी समारोह में किया डांस

भांजे की शादी समारोह में किया डांस

दरअसल रामबाई 2 नवंबर को अपने भांजे की शादी समारोह में सीहोर पहुंची थीं, जहां उन्होंने संगीत के फंक्शन में डांस किया था, जो कि वायरल हो गया । वैसे रमाबाई का ये कोई पहला वीडियो नहीं है, जो कि वायरल हुआ है, इससे पहले भी उनके कई डांस के वीडियो वायरल हो चुके हैं लेकिन वो वीडियो धार्मिक आयोजन के थे लेकिन इस तरह से किसी बॉलीवुड के गाने पर उनको थिरकते हुए पहली बार देखा गया है।

किसानों के लिए किया अनोखा फैसला

किसानों के लिए किया अनोखा फैसला

मालूम हो कि अपनं 'दबंग' अंदाज के लिए मशहूर रामबाई साल 2018 में बसपा के टिकट पर पथरिया से विधायक चुनी गई थीं। जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीति का सफर शुरू करने वाली रामबाई हाल ही में अपने एक अनोखे फैसले की वजह से काफी चर्चित थीं। दरअसल उन्होंने अपने इलाके में खाद्य संकट से जूझ रहे किसानों के लिए अनोखी तरकीब निकाली थीं।

सोशल मीडिया पर चर्चित थीं विधायक

उन्हें जब पता चला कि उनके इलाके के किसान खाद्य नहीं खरीद पा रहे हैं उन्होंने सभी किसानों को अपनी विधायक स्वेक्षा अनुदान निधि से पैसे देने का फैसला किया था। जिसके बाद उनके इलाके के किसानों के चेहरे चमक उठे थे। अपने इस फैसले की वजह से वो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। कई समाजसेवी संगठनों ने भी उनकी इस बात के लिए तारीफ की थी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+