चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे मंत्री और परिजन
सागर के फोरलेन पर बीती देर रात प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे टीकमगढ़ में विकास यात्रा से लौट रहे थे। उनके साथ कार में परिवार भी था। वे स्वस्थ्य हैं।

मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग बीती देर रात टीकमगढ़ से भोपाल लौट रहे थे। सागर जिले में मालथौन क्षेत्र में हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार करीब 200 मीटर घिसटती चली गई। हालांकि हादसे के वक्त कार में मंत्री सारंग के साथ परिजन भी मौजूद थे। गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई। तड़के सुबह कार को क्रेन से उठवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बीते रोज अपने प्रभार वाले जिले टीकमगढ़ टीकमगढ़ के बड़ागांव में मौजूद थे। यहां विकास यात्रा समापन के कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की थी। उनके साथ परिजन भी थे। मंत्री सारंग देर रात टीकमगढ़ से भोपाल के लिए निकले थे। उनकी कार सागर जिले में फोरलेन पर मालथौन के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की गति ज्यादा होने से कार करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे गाड़ी का एक्सल और रिम टूट गया। इस घटना में मामूली चोट आई है। सुबह क्रेन से कार को हटाया गया है।
घटना के बाद दूसरी कार में बैठकर भोपाल रवाना
Recommended Video
मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार डिवाइडर से टकराई।
जानकारी अनुसार रात करीब 2 बजे के आसपास मंत्री सारंग की कार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसे में मंत्री सारंग व उनके परिजन को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटनास्थल पर थोड़ी देर रुकने के बाद मंत्री सारंग काफिले में शामिल दूसरी कार से भोपाल रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications