मंत्री के स्वागत में धड़ाम से गिरा मंच और फिर कईयों की कट गई जेब, गौतम टेटवाल के स्वागत समारोह में 3 घायल
Rajgarh News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से माननीय मंच टूटने की घटना का शिकार हुए हैं। राजगढ़ जिले के सारंगपुर विधायक गौतम टेटवाल को राज्यमंत्री बनाए जाने पर उनके स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ में मंच गिरने से एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।
वही भीड़ में 7 ग्रामीणों की जेब कटने से 1 लाख 58 हजार से अधिक की राशि का नुकसान हुआ है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी अनुसार सारंगपुर के अकोदिया रोड़ पर ही धनगर समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मंच पर सम्बोधन के बाद मंत्री टेटवाल जैसे ही आगे बढ़े उसके बाद मंच पर भीड़ बढ़ गई जिससे मंच धड़ाम से टूट गया। इस हादसे में एक नाबालिग बच्चे सहित एक 40 वर्षीय युवक और पुलिसकर्मी राजेंद्र कटारिया बुरी तरह घायल हो गए जिन्हे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
भीड़ में जेबकतरों ने काटी लोगों की जेब: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के जुलुस के दौरान भीड़ में 7 लोगों की जेब कट गयी जिससे 1 लाख 58700 रुपए चोरी हो गए। थाना प्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जेबकतरी की शिकायतों के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी सुनील शर्मा पिता बंशीलाल शर्मा निवासी दोबड़ा जोगी की जेब से 50 हजार,प्रीतम पिता बाबूलाल पाल निवासी कुंपा की जेब से 20 हजार, फूलसिंह पिता मोतीलाल निवासी भीलखेड़ा की जेब से 35 हजार, ओमप्रकाश पिता हरिप्रसाद नागर निवासी पाटक्या, की जेब से 10 हजार, अब्बास पिता रहीम खां निवासी पड़ाना की जेब से 15 हजार सात सौ, भगवानसिंह पिता शिवलाल गुर्जर निवासी भ्याना की जेब से 18 हजार और हरिप्रसाद पिता कनीराम धनगर निवासी पड़ाना की जेब से 10 हजार रुपए जेब कटने से गायब हुए है।












Click it and Unblock the Notifications