MP News: स्कूल की दीवार पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिखा गलत स्लोगन, नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना
मध्यप्रदेश से हैरान कर देने वाला मामले निकलकर सामने आया है, जहां धार जिले में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ठाकुर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं' का स्लोगन ठीक से नहीं लिख पा रही हैं।
इधर, अब केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्रि ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ठाकुर पर जोरदार निशाना साधा है। वहीं अब इस मामले में ठाकुर की ओर से दी जाने वाले प्रतिक्रिया का इंतजार है।

दअरसल, मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होकर स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का हौंसला बढ़ा रहे हैं. वहीं इस कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्रि ठाकुर भी स्कूल पहुंची थी, जहां बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिख रही सावित्रि ठाकुर स्लोगन ठीक से नहीं लिख पाई. वहीं इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इधर, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उमंग सिंघार ने भी सावित्रि ठाकुर पर निशाना साधा है.
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा की, ये कैसा नेतृत्व ...?? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपनी सरकार में सिर्फ रबर स्टांप मंत्री ही चाहिए?, जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए इसका कोई मापदंड तो तय नहीं है, पर कम से कम उसे अक्षरज्ञान तो होना ही चाहिए!, धार की सांसद और केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर तो दो शब्द भी नहीं लिख सकती!, समझा जा सकता है कि बच्चों ने भी जब उन्हें गलत लिखते देखा होगा तो उनमें क्या भावना आई होगी!, उनकी ये अज्ञानता केंद्र सरकार में कैसा नेतृत्व देगी, इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने से पहले मतदाताओं को भी सोचना था! मोदी सरकार को भी पढ़े-लिखे नेता नहीं चाहिए जो सवाल उठाएं!, क्योंकि, शिक्षा सिर्फ अक्षर ज्ञान ही नहीं कराती, समाज के उत्थान के प्रति सोच भी बदलती है।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस ने तैयार की पेपर लीक घोटाले की रिपोर्ट, कौन निकला दोषी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications