MP: मंत्री ने महापौर-पार्षदों को क्यों दी नसीहत, क्यों कहा-जनता का भरोसा न टूटे, जानिए क्या है मामला
सागर, 24 जुलाई। मप्र के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंहने खुले मंच से सागर की नव निर्वाचित महापौर, पार्षदों सहित तमाम जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी है कि किसी भी हालत में जनता का भरोसा और विश्वास नहीं टूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसे सभी गीता की तरह माने। शपथ ग्रहण में संकल्प पत्र को हाथों में लेकर उसके अनुसार कार्य करने की शपथ लें। मंत्री रविवार को सागर में चुनाव में विजयश्री दिलाने के लिए पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अब हम सबका दायित्व है कि नगरीय निकाय चुनाव में जो आशीर्वाद और विश्वास सागर की जनता का भाजपा को मिला है वह विश्वास कभी टूट न पाए। यह विश्वास मिलना बहुत बड़ी बात होती है। महापौर व सभी पार्षद शपथग्रहण के पश्चात पार्टी द्वारा चुनाव में जारी संकल्प-पत्र को गीता की तरह हाथों में लेकर उसके अनुसार अपना काम आरंभ करेंगे और एक-एक संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, ऐसी मैं अपेक्षा करता हूं। मंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उनका आभार जताया।

किसी ने किसी को जिताया, इस भ्रम में न रहें
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हममें से किसी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि यह किसी की व्यक्तिगत जीत है। किसी को किसी ने जिताया है। प्रत्याशी तो निमित्त मात्र थे, कमल का निशान और भारतीय जनता पार्टी चुनाव में थी जिनके प्रति प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता, आस्था और समर्पण अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन मैं सागर में निकलूंगा, जहां जो काम होगा हम सब मिलकर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications