Sagar: हीरासिंह की शपथ में मंत्री राजपूत की नसीहत, विवेक-समन्वय, ईमानदारी से काम करें

सागर, 8 अगस्त। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि अब जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायतें आप सभी की हैं। आप सभी अपने विवेक व समन्वय एवं ईमानदारी से गांवों का विकास सुनिश्चित करें। बता दें कि सागर जिला पंचायत मंत्री राजपूत के बडे भाई हीरासिंह राजपूत अध्यक्ष बने हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक आर्य ने हीरासिंह सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

हीरासिंह की शपथ

उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी जी की परिकल्पना साकार हो रही है, जब गांव की सरकार का गठन हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले गांव के विकास के लिए पैसा नहीं होता था, केवल श्रमदान के माध्यम से गांवों का विकास किया जाता था, किंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामों के विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की जाती है। जिससे गांवों का चहुंमुखी विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज आपको गांवों के विकास का जो पॉवर मिला है, उसका सही एवं उचित उपयोग करते हुए विकास करें। मंत्री राजपूत ने कहा कि आज आपके पॉवर (शक्ति) से गांव की तकदीर और तस्वीर बदलने का मौका है। अपनी पूरी शक्ति एवं संकल्प और ईमानदारी के साथ गांव की तस्वीर बदल दें।

हीरासिंह की शपथ: मंत्री की नसीहत, विवेक-समन्वय से काम करें

जांचे-परखे सदस्यों को पब्लिक ने सुना है
विधायक शैलेंद्र जैन कहा कि सदस्यों ने जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जिन सदस्यों को चुना है, वे जांचे-परखे एवं कर्मठ हैं। अब सही मायने में जिला पंचायत के माध्यम से संपूर्ण जिले का विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अपने गांवों एवं क्षेत्र का विकास करने में सरकार आपको हर संभव राशि भी प्रदान कर रही है।

हम और आप विकास के दो पहिए
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी विकास के दो पहिए हैं। इन पहियों के माध्यम से ही पूरे जिले का विकास किया जाएगा। हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि एक-एक गांव का संपूर्ण विकास हो, इसके लिए विस्तृत कार्य योजना भी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास रहेंगे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को भी पंचायत सम्मेलन में आमंत्रित किया जाए, जिसमें सभी पंचायतों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित रहकर अपनी बात रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+