MP: हनुवंतिया टापू पर स्पीड बोट में सवार हुए मंत्री धर्मेंद्र लोधी, खुद ड्राइव कर दिखाया अलग अंदाज

मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी के अलग-अलग अंदाज पहले भी आपने देखे होंगे, लेकिन अबकी बार मंत्री धर्मेंद्र लोधी का एक ऐसा अलग अंदाज देखने मिला है, जिसे देख हर कोई हैरान है।

जी हां, मंत्री धर्मेंद्र लोधी जब हनुमंतिया टापू पर निरीक्षण करने पहुंचे तो मंत्री धर्मेंद्र लोधी को स्पीड वोट की सवारी पसंद आ गई, जहां लगे हाथ मंत्री धर्मेंद्र लोधी स्पीड वोट पर सवार हुए और वोट राइडिंग का आनंद उठाया। वहीं अब मंत्री धर्मेंद्र लोधी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Khandwa

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी हाल ही में हनुमंतिया टापू पहुंचे थे, जहां मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने टापू पर व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही मंत्री लोधी ने स्पीड वोट पर सवार होकर वोटिंग का आनंद भी उठाया। स्पीड वोटिंग के बाद मंत्री लोधी ने बताया कि, अविस्मरणीय अनुभव रहा, हनुमंतिया पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्व स्थान है। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। यहां डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी उपयुक्त स्टे कैपेसिटी बढ़ाएंगे।

हनुमंतिया टापू को विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, यही कारण है की इसका असर भी अब दिखाई देने लगा है। हनुमंतिया टापू पर होने वाले जल महोत्सव में लाखों लोग सम्मिलित होते हैं, और जल महोत्सव का आनंद उठाते हैं। जल महोत्सव जनवरी 2022 में स्पेन में इंडियाज यूनिक वाटर एंड एडवेंचर कार्निवल से सम्मानित हो चुका है। वर्ष 2017 में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष 2015-16 के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2021 में जल महोत्सव के 60 दिन के दौरान 2 लाख 40 हजार से ज्यादा पर्यटक शामिल हुए थे। अबकी बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े- OPINION: दुनियाभर में पहुंचेगा MP में बने मसाले का स्वाद, मोहन सरकार की पहल पर लगेगा MDH प्लांट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+