MP: कांग्रेस की शिकायत पर मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त की जांच शुरू
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मप्र लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच प्रारंभ की है। कांग्रेस ने मिनिस्टर सिंह के कारोबार और होटल सहित बेहिसाब संपत्ति को लेकर शिकायत की थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खासमखास व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत पर मप्र लोकायुक्त ने जांच प्रारंभ की है। कांग्रेस ने बीते महीने भूपेंद्र सिंह द्वारा सरकार में रहते हुए आय से अधिक व बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे। हालांकि भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए शिकायतकर्ताओं पर झूठी शिकायत करने की बात कहते हुए मानहानि का केस दर्ज करने की बात कही है।
प्रदेश के कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर पर मप्र लोकायुक्त ने? आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच प्रांरभ की है। यह जांच कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत के आधार पर प्रारंभ की गई है, जिसमें उन पर पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे। यह शिकायत बीते 11 मई 2023 को लोकायुक्त से की गई थी।
इधर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को तथ्यहीन व निराधार बताते हुए कहा कि यह केवल मेरे चुनावी शपथ पत्र के आधार पर शिकायत की गई है। उन्होंने राजधानी में मीडिया के सामने बात रखते हुए सागर में होटल कारोबार, डेयरी से लेकर खेती की जमीन व अन्य संपत्तियों की जानकारी भी देते हुए आय के स्रोत भी बताए हैं। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्रों की जानकारी दी












Click it and Unblock the Notifications