MP में 15 अगस्त तक 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान, तैयारियों की सीएम शिवराज ने की समीक्षा

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'मेरी माटी-मेरा देश' महत्वपूर्ण अभियान है। इस अद्भुत गतिविधि से पूरे मध्य प्रदेश में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह एक तरह से भारत माता की आराधना और पूजा है। अभियान से सभी प्रदेशवासियों को जोड़ा जाए।

सभी जन-प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के सदस्य, सामाजिक, स्वयंसेवी, व्यापारी और धार्मिक संगठन, विद्यार्थी, खिलाड़ी, कर्मचारी, भजन मंडलियां, स्थानीय कलाकारों को अभियान से जोड़ा जाए। अभियान की थीम पर सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रतियोगिताएँ भी हों।

मेरी माटी-मेरा देश केवल शासकीय कार्यक्रम न बनकर रह जाए, देशभक्ति के इस कार्यक्रम से सभी व्यक्ति मन से जुड़ें। हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और अमृत उद्यानों में पौध-रोपण भी हो। मैं स्वयं भी 14 अगस्त को लाड़ली बहनों के साथ 75 पौधे लगाऊंगा। नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक है, अत: मेरी माटी मेरा देश अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान अभियान पर केन्द्रित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के सभी जिलों के जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

Meri-Mati-Mera-Desh-campaign-in-MP-till-August-15

स्मारक स्थल पर ली जाएगी पंच प्रण की शपथ
बैठक में जानकारी दी गई कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के रूप में इस अभियान में 9 से 15 अगस्त तक गतिविधियां संचालित होंगी। शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना, पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, राष्ट्रध्वज फहराना तथा राष्ट्रगान का गायन अभियान के प्रमुख घटक हैं। प्रत्येक पंचायत तथा नगरीय निकाय में विद्यमान स्थानीय विद्यालय परिसर में शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना की जाएगी। स्मारक स्थल पर हाथ में दीपक लेकर पंच प्रण की शपथ के बाद व्यक्तियों द्वारा पोर्टल https://yuva.gov.in/meri_maati_mera_desh पर सेल्फी अपलोड की जाएगी। पंच प्रण के अंतर्गत भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व, एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+