MP News: मोहन कैबिनेट की हुई अहम बैठक, इंटीग्रेटेड हेल्थ प्लान, किसानों को बिजली सब्सिडी पर मुहर!
MP cabinet News: लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता 6 जून को समाप्त हो गई आज 90 दिन बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इसमें इंटीग्रेटेड हेल्थ प्लान मध्य प्रदेश में लागू करने पर चर्चा की गई।
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक इंटीग्रेटेड हेल्थ प्लान लागू करने पर चर्चा की गई है। इस योजना में स्वास्थ्य आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा विभाग मिलकर स्वास्थ्य प्रोग्राम संचालित करेंगे। इसमें एक ही छत के नीचे तीनों विधाओं के चिकित्सक अपनी-अपनी पद्धतियों से मरीजों का इलाज करेंगे।

इसके अलावा किसान सोलर पंप योजना में किसानों को सब्सिडी देने और प्रधानमंत्री मुक्त बिजली योजना में आम नागरिकों को सब्सिडी देने पर भी चर्चा की गई। मध्य प्रदेश में किसान सोलर पंप योजना में बजट नहीं होने से कमलनाथ सरकार ने इसे बंद कर दिया था। इस योजना में सोलर पंप की राशि का 40 फीसदी किसान को देना पड़ता है और केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 30-30 फीसदी राशि मंजूरी के साथ राशि देते हैं। लाडली बहन योजना में राशि की मंजूरी के साथ ही पेंडिंग पड़े कई कामों को मंजूरी देने पर भी चर्चा की गई। कुछ प्रस्तावों का अनुसमर्थन भी कैबिनेट ने किया।

इसके अलावा मोहन कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। कैबिनेट ने निर्धारित किया है कि मध्य प्रदेश में प्रमोशन न होने से डॉक्टरों के खाली पड़े 607 पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त, 46491 नए पदों का सृजन कर भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने बिजली सब्सिडी के लिए 24420 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी है।
नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम ने निर्देश दिए थे कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए। इसी के अनुसार, अस्पतालों में खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया गया था, जिसे मंजूरी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications