Bhopal Gangrape: मेडिकल रिपोर्ट में रेप को बताया 'सहमति से सेक्स'
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोचिंग से लौट रही छात्रा को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में अब अस्पताल प्रशासन द्वारा बड़ी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोचिंग से लौट रही छात्रा को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में अब अस्पताल प्रशासन द्वारा बड़ी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। गैंगरेप पीड़िता की जो पहली मेडिकल रिपोर्ट थी डॉक्टरों ने उसमें गैंगरेप को सहमति से सेक्स का मामला बता दिया। बुधवार को इस मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में माफी मांगते हुए रिपोर्ट में सुधार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गैंगरेप पीड़िता का सुल्तानिया लेडी अस्पताल में मेडिकल जांच कराया था। यहां बनी रिपोर्ट में डॉक्टरों ने पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप को सहमति से बनाया हुआ शारिरिक संबंध बता दिया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल के डॉक्टर करण पीपरे ने मीडिया को सफाई देते हुए कहा कि यह एक नए और अनुभवहीन डॉक्टर की गलती थी। रिपोर्ट में सुधार कर दोबारा जारी किया गया है। इस बीच लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने इस मामले में अस्पताल को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है।
31 अक्टूबर को हुआ गैंगरेप
गैंगरेप का ये मामला मामला 31 अक्टूबर का है। भोपाल के थाना हबीबगंज क्षेत्र में कोचिंग कर लौट रही पीड़िता को पहले दो लोगों ने किडनैप किया और फिर बाद में दो लोग और आए और उन चारों ने मिलकर पीड़िता के साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। शर्म की बात ये थी घटना के बाद वो जीआरपी थाने पहुंची लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसे टरकाने की कोशिश करती रही। इस मामले में चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले पर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है।












Click it and Unblock the Notifications