मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर मनाएंगे काला दिवस, प्रशासक बैठाने वाले बिल का विरोध
Madhya Pradesh सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासक अर्थात डीन पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति का निर्णय कर लिया है। इस संबंध में मंगलवार को राज्य कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाने वाला है। इसके खिलाफ में प्रदेश के डॉक्टर खड़े हो गए हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेजों में काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा तो मंगलवार को 13 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर काला दिवस मनाने जा रहे हैं।

मप्र मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन सरकारी 13 मेडिकल कॉलेजों में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की डीन पद पर नियुक्ति का विरोध कर रहा है। एमटीएम का कहना है कि गैर चिकित्सक डॉक्टर इस पद पर बैठकर कॉलेज और अस्पताल हित में काम नहीं कर पाएगा। डीन और अधीक्षक पद पर सीनियर डॉक्टर की नियुक्ति ही होना चाहिए। सरकार के निर्णय के खिलाफ एमटीए के बैनर तले प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आंदोलन पर अमादा हो गए हैं। इसी कड़ी में सभी मेडिकल कॉलेज में एमटीए की जिला इकाईयों की बैठक होगी। सभी डॉक्टर कॉली पट्टी बांधकर काम करेंगे। मंगलवार को मेडिकल कॉलेजों में काला दिवस मनाया जाएगा और काम बंद रखेंगे।
22 नवंबर को कैबिनेट में रखा जाएगा बिल
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन सागर के जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन ने बताया क सरकार आगामी 22 नवंबर 2022 मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में बिल ला रही है। इसमें मेडिकल कॉलेजों में डीन की जगह राज्य प्रशासनिक सेवा (डिप्टी कलेक्टर) स्तर के अधिकारी की नियुक्ति करने जा रही है। यह अव्यवहारिक निर्णय है। मेडिकल कॉलेजों के ढांचे व सिस्टम को ध्वस्त किया जा रहा है। एमटीएम प्रदेशभर में सरकार के निर्णय का विरोध करने जा रही है। एसोसिएशन ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री व सीएम से मिलने के लिए भी समय मांगा है, ताकि हम अपनी बात उनके सामने रख सकें।












Click it and Unblock the Notifications