हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा: भाजपा ने इवेंट जैसा बनाया महौल, सागर में हिन्दी के लिए दीपोत्सव

मप्र में अब मेडिकल एज्युकेशन अर्थात चिकित्स पेशे की पढ़ाई हिन्दी में कराई जाएगी। देश में मप्र प्रदेश इकलौता और सबसे पहला राज्य बनने जा रह है, जहां भविष्य के डॉक्टर मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में करेंगे। रविवार 16 अक्टूबर से इसे लागू किया जा रहा है। मप्र चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके लिए पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया है। भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सागर से करीब 200 एमबीबीएस के विद्यार्थी शामिल होंगे।

medical education in HINDI

मेडिकल एज्युकेशन इन हिन्दी के लिए सागर में शनिवार शाम को एक दीपक हिन्दी के नाम पर महोत्सव के रुप में मनाया गया। शहर के हृदय स्थल गौरमूर्ति तीनबत्ती पर डॉ. हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, निगम कमिश्नर सहित स्कूलों के बच्चों व समाजसेवियों ने हिन्दी के लिए दीपोत्सव के रुप में दीपक जलाए।

मप्र में अब हिन्दी में एमबीबीएस, सागर में दीपोत्सव जैसा महौल

सारे मप्र में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए
16 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 16 अक्टूबर के दिन से मेडिकल की पढ़ाई हिंदी विषय में भी प्रारंभ की जा रही है। इस अवसर पर सागर सहित पूरे मप्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर की शाम स्कूल.कॉलेजों में एवं गौरमूर्ति तीनबत्ती पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महापौर प्रतिनिधि डॉण् सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मुकेश जैन, शैलेश केशरवानी, रामेश्वर नेमा, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, जिला खेल अधिकारी संजय दादर, उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र.छात्राएं शिक्षक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बताया कि 15 अक्टूबर को शाम के 6.30 बजे प्रदेश की मातृभाषा हिंदी विषय के नाम पर तीनबत्ती सहित स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए।

मोबाइल व्हाट्सएप पर हिंदी से संबंधित डीपी लगाएंगे
16 अक्टूबर को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के लगभग 200 छात्र- छात्राएं डॉक्टर भोपाल में देश के गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। शासन के निर्देशानुसार सभी अपने.अपने मोबाइल व्हाट्सएप पर हिंदी से संबंधित डीपी लगाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+