माता वैष्णो देवी भुवन में पैदल चढ़ाई कर पहुंचे गृहमंत्री, लाइन में लगकर प्रसादी लेते नजर आए
होली के मौके पर मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने कुछ साथियों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। वे यहां ट्रेन से कटड़ा पहुंचे थे। मिश्रा ने पैदल चढ़ाई के दौरान विभिन्न मंदिरों में मत्था टेका भी टेका।

Mata Vaishnavdevi Darbar: मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बीते रोज धुलंडी के दिन प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। वे आपने कुछ साथियों के साथ माता के दरबार में आम नागरिकों की तरह पैदल चढ़ाई कर पहुंचे थे। उन्होंने पवित्र गुफा में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर मन्नत मांगी। बता दें कि मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से आते हैं, वे माता पीताम्बरा पीठ के भक्त हैं।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। ट्रेन से वे कटड़ा पहुंचे और यहां से पैदल चलकर वे मातारानी के भुवन तक पहुंचे थे। उनके साथ कुछ सहयोगी व सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। नरोत्तम मिश्रा ने रास्ते चढ़ाई के दौरान विभिन्न मंदिरों में भी दर्शन कर मत्था टेका। वे रास्ते में आम श्रद्धालुओं के बीच जय माता दी का जयकारा लगाते भी नजर आए। माता के दरबार में पहुंचकर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति सहित आगामी विधानसभा चुनाव में विजय को लेकर मन्नत भी मांगी। वे यहां काफी देर रुके रहे।

Recommended Video
एक चुटकी रंग हमारी पीढ़ियों की शत्रुता समाप्त कर देती है: प्रहलाद पटेल
लाइन में लगकर लिया भोजन, जमीन में बैठकर भंडारा चखा
नरोत्तम मिश्रा ने अपने साथियों व सुरक्षाकर्मियों सहित लाइन में लगकर भोजन लिया। माता के दर्शनों के पश्वचात वे कटरा स्थित त्रिकूटा भवन पहुंचे और यहां पर प्रसादी गृहण करते नजर आए। उन्होंने भंडारे के दौरान हाथ में थाली लेकर लाइन में लगकर भोजन लिया और भंडारे में जमीन पर बैठकर प्रसादी गृहण की थी। होम मिनिस्टर मिश्रा ने इस आशय के कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किए हैं। कटड़ा से जम्मू लौटते वक्त वे बस में आम मुसाफिरों की तरह भीड़ में बैठकर सफर करते दिखे।












Click it and Unblock the Notifications