एक चुटकी रंग हमारी पीढ़ियों की शत्रुता समाप्त कर देती है: प्रहलाद पटेल
दमोह में अपने आवास पर केंद्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के लिए होली मिलन का आयोजन किया। इस दौरान उनके राजनीतिक विरोधी भी इसमें शामिल हुए।

Holi 2023: केंद्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने होली के रंगों का महत्व बताते हुए कहा कि दुनिया में भारती पंरपरा को मानने वालों के लिए होली का बड़ा महत्व है। होली ऐसा पर्व है जो पुराने से पुराना विवाद और विशाद खत्म हर देती है। मंत्री पटेल ने अपने लोकसभा क्षेत्र दमोह में अपने आवास पर क्षेत्रवासियों संग जमकर होली खेली।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि होली का एक चुटकी रंग हमारी पीढ़ियों की शत्रुता को समाप्त कर देता है। हमें अपने पर्व और परंपराओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ये उत्सव बुंदेलखंउ की धरती पर जीवंत हो जाता है। चाहे एरज हो या मथुरा-वृंदावन होली पर उल्लास देखते ही बनता है। मंत्री पटेल ने कहा कि होली में न गरीबी होती है न अमीरी, बस दिन में होली की उमंग होती है। ये बनी रही। उन्होंने कहा कि आज देश-दुनिया को ऐसी ही उमंग की जरूरत है। उन्होंने अपने गुरूदेव को याद करते हुए कहा कि वे कहते थे, त्योहार को त्योहार की तरह मनाओ, खाली व्यवहार की तरह न मनाओ। बता दें कि मंत्री प्रहलाद पटेल के होली मिलन समारोह में स्थानीय लोग, भाजपा पदाधिकारियों सहित पूर्व मंत्री जयंत मलैया से लेकर कांग्रेस के विधायक अजय टंडन सहित लोग पहुंचे और होली मनाई।
-
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications