MP News: जानिए 25 शादियों की मास्टरमाइंड लुटेरी दुल्हन की कहानी, जो सुहागरात से पहले ही कर देती थी खेल खत्म
MP News: दिन में तीन बार नहाना, रात को मेकअप करके सोना, और जब भी कहा जाए - घूमने चल पड़ना। भोलेपन की इस मासूम अदाकारी के पीछे थी शातिर दिमाग की वह महिला, जिसने भोपाल समेत देश के कई शहरों में 25 से ज्यादा शादियां कर लाखों की ठगी कर डाली।
अनुराधा, अब सवाई माधोपुर पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन उसके पीछे छूटे धोखाधड़ी के किस्से आम नहीं, फिल्मी स्क्रिप्ट जैसे हैं।

पर्दे के पीछे की दुल्हन: मेकअप, झूठ और एक स्क्रिप्टेड शादी
राजस्थान के सवाई माधोपुर में रहने वाले विष्णु शर्मा को सुनीता और पप्पू मीणा ने "मनपसंद बहू" दिलाने का वादा किया। एक फोटो दिखाई गई - घूंघट से झांकती सुंदर लड़की, और फिर कोर्ट मैरिज करवा दी गई। 2 लाख रुपये में सौदा पक्का हुआ। लेकिन ये सौदा नहीं, एक साफ-सुथरी स्कैम स्क्रिप्ट थी।
19 अप्रैल को शादी, 2 मई की रात को अनुराधा जेवर, कैश और मोबाइल लेकर फरार हो गई। विष्णु को यह तक अहसास नहीं हुआ कि उनके घर में ठगी की टाइम बम टिक-टिक कर रही है।
कैसे करती थी अनुराधा खेल?
- पुलिस सूत्रों और जांच से जो सामने आया वो हैरान कर देने वाला है।
- शादी के पहले ही दिन से अनुराधा कह देती थी - "शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे"। इसके लिए मासिक धर्म, रिश्तेदार की मौत, या मानसिक तनाव जैसे बहाने पहले से तैयार रहते थे।
- दूल्हा अगर ज़्यादा ज़ोर देता तो, एजेंट्स को भेजा जाता - "उसे समझाओ"।
- सुहागरात से पहले ही स्क्रिप्ट पूरी होती थी, और 13वें या 14वें दिन सबकुछ समेट कर वो गायब हो जाती थी।
- कुछ मामलों में अगर वह न भाग पाए तो, गिरोह के सदस्य आकर उसे छुड़ा ले जाते।
दुल्हन की ड्रेसिंग रूटीन भी था धोखे का हिस्सा
विष्णु शर्मा के मुताबिक - "सुबह 10 बजे उठती थी, दिन में 3 बार नहाती थी, और हर बार मेकअप करती थी। रात को मेकअप करके ही सोती थी। कोई बोले - 'घूंघट कर लो', तो मना कर देती थी। कहती - 'आज की लड़कियां घूंघट नहीं करतीं।'"
ये सबकुछ एक खास उद्देश्य के साथ प्लान किया गया व्यवहार था - जिससे लड़के का परिवार सोचता रहे कि लड़की पढ़ी-लिखी है, स्टाइलिश है, वक्त लगेगा समझने में... और जब तक समझ आता, वह सामान समेत गायब हो चुकी होती।
गिरोह की बॉस बनी 'अनुराधा'
भोपाल में सक्रिय एक फर्जी शादी रैकेट में अनुराधा पहले शामिल हुई, लेकिन बहुत जल्द उसने एजेंट्स को कंट्रोल करना शुरू कर दिया।
- वह कहती थी - "1 लाख तक तो मैं लूंगी, बाकी एजेंट्स का।"
- एजेंट्स को पहले ही साफ कर देती थी - "शादी के बाद मैं ज्यादा दिन नहीं रुकूंगी।"
- उसने भोपाल, इंदौर, कोटा, जयपुर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे शहरों में 25 से ज्यादा शादियां कर डालीं।
Robber Bride Anuradha MP News: गिरफ्तारी और आगे की पूछताछ
मानटाउन पुलिस ने विष्णु शर्मा की शिकायत पर अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में गिरोह के कई और एजेंट्स, कोर्ट मैरिज कराने वाले दलाल और नकली रिश्तेदारों का पर्दाफाश होगा।
कौन है अनुराधा?
- विवरण जानकारी
- नाम अनुराधा उर्फ सुनीता (काल्पनिक नाम)
- उम्र लगभग 32 साल
- ठिकाना हाल में सवाई माधोपुर में पकड़ी गई
- गिरोह भोपाल, कोटा और जयपुर में सक्रिय
- शादियों की संख्या 25+ (अब तक की पुष्टि)
- ठगी की रकम लाखों रुपये (जेवर, नकद, मोबाइल आदि)
- तरीका कोर्ट मैरिज, 10-15 दिन की शादी, फिर फरार
जब शादी बन जाए स्कैम
अनुराधा की कहानी कोई फिल्म नहीं है, यह सावधान भारत की असली कहानी है। यह बताती है कि रिश्तों की आड़ में अपराध कितनी चुपचाप घुसपैठ कर सकते हैं। अब पुलिस अनुराधा से यह भी पूछ रही है कि क्या कुछ शादियां विदेशियों से भी की गईं?, क्या पासपोर्ट-वीजा ठगी भी इसमें शामिल थी? यह केस सिर्फ एक लुटेरी दुल्हन का नहीं, बल्कि उस भरोसे का है जो हर मां-बाप अपने बेटे की शादी में करता है।
तलाक नहीं लिया, फिर भी 25 बार बनी दुल्हन: दो बच्चों की मां निकली लुटेरी
अनुराधा की पहली और कानूनी शादी साल 2016 में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी विशाल से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी। हालांकि पिछले दो वर्षों से दोनों के रिश्तों में दरार आ चुकी थी, और वे अलग-अलग रह रहे थे। लेकिन तलाक अब तक नहीं हुआ। इस बीच अनुराधा फर्जी शादी कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड बन गई-इस बात की भनक तक विशाल को नहीं थी।
जब राजस्थान पुलिस ने अनुराधा को गिरफ्तार किया और उसके असली पति विशाल को इस पूरे मामले की जानकारी दी, तो वो स्तब्ध रह गया। वह लखनऊ से सवाई माधोपुर पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसे इस धोखाधड़ी की कोई जानकारी नहीं थी। उसने कहा कि न तो उसे पता था कि उसकी पत्नी इस तरह के गैंग से जुड़ी है, न ही यह कि वह एक के बाद एक फर्जी शादियां रचा रही है। विशाल ने स्पष्ट किया कि बच्चों की परवरिश में वह व्यस्त था, और अनुराधा की दूसरी ज़िंदगी से वह पूरी तरह अनजान था।
Robber Bride Anuradha MP News: भोपाल में छठे शिकार की तैयारी कर रही थी लुटेरी दुल्हन
राजस्थान पुलिस की विशेष टीम ने सात महीने में 25 फर्जी शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन अनुराधा को आखिरकार भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से ठीक पहले वह एक और युवक को अपना नया 'शिकार' बना चुकी थी। पुलिस के अनुसार, महज छह दिन पहले ही अनुराधा ने भोपाल के पन्नाखेड़ी गांव में एक युवक से शादी रचाई थी, और अगले दो-तीन दिनों में सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेटकर फरार होने की योजना बना चुकी थी।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। टीम ने एक सिपाही को नकली 'वर' बनाकर फर्जी शादी गिरोह से संपर्क साधा। एजेंटों द्वारा भेजी गई तस्वीरों में जब फरार अनुराधा की पहचान हुई, तो टीम ने तत्काल भोपाल पहुंचकर दबिश दी और उसे उसी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह कुछ ही दिन पहले ब्याही गई थी।
गिरफ्तारी पर अड़ा ससुराल, बोले-"पहले दो लाख वापस दो"
जब पुलिस अनुराधा को ले जाने पहुंची, तो घर वाले सन्न रह गए। उन्हें बताया गया कि बहू अनुराधा पर पहले से फर्जी शादियों और ठगी के केस दर्ज हैं। लेकिन इस पर ससुराल वालों ने भी चौंकाने वाला दावा कर डाला-"हमने एग्रीमेंट के जरिए शादी करवाई है और एजेंटों को दो लाख रुपये दिए हैं। पहले हमारे पैसे वापस कराओ, तभी अनुराधा को लेकर जाओ।"
पुलिस ने स्पष्ट कहा कि यह मामला आपराधिक है, पहले एफआईआर दर्ज करें, फिर एजेंटों से पैसे की वसूली का कानूनी रास्ता अपनाएं। फिलहाल अनुराधा को गिरफ्तार कर राजस्थान ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय है और इसके कई अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं।












Click it and Unblock the Notifications