'यहां लगती है लड़कियों की मंडी!' YouTube पर देखा वीडियो तो पैसे लेकर शिवपुरी पहुंचा UP का युवक

इन दिनों सोशल मीडिया पर युवाओं में भ्रम पैदा करने वाले काफी फर्जी वीडियो देखने को मिल रहे हैं। 'यहां लगती है लड़कियों की मडी', शिवपुरी जिले में बिकती हैं लड़कियां...इस टाइप के वीडियोज यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड है। हालांकि, समझदार लोग तो ऐसे वीडियो पर ध्यान नहीं देते। लेकिन कई युवा ऐसे भी होते हैं जो इन वीडियो को सच मान लेते हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो अब मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में उत्तर प्रदेश का एक शख्स लड़कियों की मंडी के बारे में पता लगाते हुए देखा गया। इस शख्स का नाम है सोनेलाल मौर्य (35) और यह बाराबंकी जिले का रहने वाला है।

Shivpuri News

सोनेलाल मौर्य की मानें तो सोशल मीडिया पर जब ऐसा वीडियो देखा तो वह सीधा शिवपुरी पहुंच गए वो भी शादी के लिए लड़की खरीदने। दरअसल, सोनेलाल की शादी नहीं हो रही है और वो इस बात से काफी परेशान है। जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो देखे तो उन्होंने अपने लिए दुल्हन खरीदने का सोचा।

दुल्हन खरीदकर उससे शादी करूंगा और अपना घर बसा लूंगा। सोनेलाल की मानें तो शिवपुरी में धड़ीचा प्रथा के बारे में उन्होंने यूट्यूब पर कुछ वीडियो देखे थे। इन वीडियो में बताया गया कि शिवपुरी में लड़कियां मिलती हैं, मंडी लगती हैं। लड़की की तलाश में सोनेलाल भी पैसे लेकर शिवपुरी पहुंच गए और यहां पर लोगों से ऐसी मंडी के बारे में पूछता करने लगे।

तभी एक एनजीओ कार्यकर्ता की नजर पड़ी। उस एनजीओ कार्यकर्ता ने युवक को बताया कि इस तरह की कोई मंडी शिवपुरी में नहीं लगती है। सोनेलाल मौर्य जड़ी-बूटियों का कारोबार करने वाली एक निजी फर्म में काम करता है। एनजीओ कार्यकर्ता को बताया कि वीडियो में देखा था कि यहां 15 हजार से 2 लाख तक में बिकती हैं लड़कियां।

वीडियो देखने के बाद वह पैसे लेकर लड़की खरीदने के लिए यहां आ गया। हालांकि यहां आने के बाद उसे पता चला की इस तरह का कोई काम शिवपुरी जिले में नहीं होता है। वहीं, अब स्थानीय लोगों का कहना है हमारे जिले के इस तरह के वीडियो अपलोड करके उसकी छवि खराब की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+