मनेरी हत्याकांड : पुलिस नहीं आई तब तक 6 लाशों के बीच ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना इलाके की मनेरी चौकी क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर 15 जुलाई 2020 को भाजपा नेता समेत उसके परिवार की छह लोगों को तलवार से काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। मनेरी नरसंहार की वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के पहुंचने में देरी होने तक ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। वरना परिवार के अन्य लोगों की भी जान जा सकती थी।

मंडला नरसंहार की वजह आपसी पारिवारिक विवाद

मंडला नरसंहार की वजह आपसी पारिवारिक विवाद

मंडला एसपी दीपक कुमार शुक्ला के मुताबिक पारिवारिक विवाद व पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। राजेंद्र सोनी का अपने चचेरे भाइयों हरीश तथा संतोष सोनी से जमीन को लेकर पुराना विवाद है। आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला कर छह लोगों की जान ली है। घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र सोनी का अपने चचेरे भाइयों हरीश तथा संतोष सोनी से जमीन को लेकर पुराना विवाद है।

 आरोपी ने आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर

आरोपी ने आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मनेरी हत्याकांड की यह घटना बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। आरोपी हरीश तथा संतोष अपने भाई राजेंद्र की हार्डवेयर की दुकान में घुसे और उसकी आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इसके बाद तलवार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में राजेंद्र की चीख सुन कर दुकान के पीछे बने घर से बेटी प्रियंका (25) जैसे ही बाहर आई तो आरोपियों ने उसे भी तलवार से काट दिया। इसके आरोपी तलवारें लहराते घर के अंदर पहुंचे और बेटे पर तलवार चला दी। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बीच बचाव कर रहे समधी की भी मौत

चीख पुकार सुनकर राजेंद्र के समधी दिनेश सोनी वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उसको भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वे पास ही में रहने वाले राजेंद्र के सगे भाई विनोद के घर पहुंचे और वहां विनोद, उनके पांच साल के बेटे ओम सोनी और 3 साल के श्रेयांश की भी तलवार से हत्या कर दी। विनोद की पत्नी रिंकी समेत छह लोग घायल हो गए। नरसंहार के बाद आरोपी हरीश एक घर में जाकर छिप गया। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हरीश को पकड़कर जमकर पीटा। आरोपी संतोष को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। जबकि आरोपी हरीश को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा।

कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना

इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'प्रदेश के मंडला के मनेरी गांव में हुए वीभत्स हत्याकांड की खबर बेहद दुःखद व निंदनीय। आख़िर प्रदेश को क्या हो गया है? प्रतिदिन हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, अपराध की घटनाएं घटित हो रही है। जिम्मेदार सिर्फ बंद कमरों में बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की औपचारिकता कर रहे हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर व नियंत्रण से बाहर। गुंडों-अपराधियों में कानून का खौंफ खत्म होता जा रहा है। प्रदेश जंगल राज की ओर लौट रहा है. सरकार तबादलों व चुनावों में व्यस्त , प्रदेश भगवान भरोसे'

मनेरी हत्याकांड के मृतक

मनेरी हत्याकांड के मृतक

1. राजेंद्र सोनी (58)

2. विनोद सोनी (45)
3. भतीजा ओम सोनी (9)
4. भतीजी प्रियांशी सोनी (7)
5. बेटी प्रिया सोनी (28)
6. समधी दिनेश सोनी (50)
7. आरोपी संतोष सोनी (35)

पुलिस डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची

ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार सूचना के बाद भी जब पुलिस डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची और मौत का तांडव बढ़ता ही गया तो उन्हें एकजुट होना पड़ा। दोनों मिर्च पाउडर झोंक कर हमला कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन पर पत्थर बरसाये। इस बीच हरीश पत्थर की चोट से गिर पड़ा जिसे पीट-पीटकर मार डाला। इतना सब कुछ हो जाने के बाद मनेरी थाने से गिनती के पुलिसकर्मी पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+