मंदसौर कृषि मंडी आकर टूटी किसान की उम्मीद, लहसुन के भाव कम मिलने पर पूरी फसल के लगा दी आग
मंदसौर, 18 दिसम्बर। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन 2018 से देशभर की सुर्खियों में रहे मंदसौर में फिर एक किसान की बेबसी देखने को मिली है। मंदसौर की कृषि उपज मंडी में शनिवार को कम भाव मिलने के कारण इस किसान ने लहसुन की फसल में आग लगा दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे मंडी कर्मचारियों ने आग को बुझाया और नाराज किसान को मंडी कार्यालय ले जाकर समझाइश की।

देवली गांव से फसल बेचने मंदसौर आया
दरअसल, शनिवार को उज्जैन जिले के अपने देवली गांव से फसल बेचने मंदसौर आए किसान शंकर लहसुन के कम दाम सुनकर नाराज हो गया। इसके बाद आक्रोशित किसान ने अपने डेढ़ क्विंटल लहसुन के ढेर में आग लगा दी। इसकी सूचना जब मंडी प्रशासन को लगी।

लाख रुपए भी अब नहीं मिल रहे
उन्होंने अन्य किसान की उपज को जलने से बचाने के लिए तुरंत आग पर पानी डालकर उसे काबू किया। किसान का कहना है कि उसकी फसल में ढाई लाख रुपयों की लागत आई थी। इसके एक लाख रुपए भी अब नहीं मिल रहे। इसलिए उसने अपनी फसल में आग लगा दी।

शासकीय रिपोर्ट नज़दीकी यशोधर्मन नगर थाने पर दी
पूरे मामले में मंडी प्रशासन ने बाद में एक शासकीय रिपोर्ट नज़दीकी यशोधर्मन नगर थाने पर दी है। जहां आग लगाने वाले किसान पर कार्रवाई की जा रही है। मंडी निरीक्षक जगदीश चंद्र भावर की मानें तो उन्होंने आग लगाने वाले किसान को थाने के सुपुर्द किया है। आगे की कार्रवाई पुलिस थाने से की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications