राहतगढ में नर तेंदुए की मौत, संद‍िग्‍ध हालत में नदी क‍िनारे म‍िला शव

सागर, 17 जून। मप्र में सागर ज‍िले के राहतगढ़ इलाके में एक नर तेंदुए का संद‍िग्‍ध हालत में शव मिला है। आसपास के गांव वालों ने जब नदी के पास उसे देखा तो वन विभाग को सूचना दी थी। तेंदुए के श‍िकार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उसके शरीर पर जख्‍म का कोई भी न‍िशान नहीं है। वन व‍िभाग के डॉक्‍टर प्रायमरी पीएम र‍िपोर्ट में सामान्‍य मौत बता रहे हैं। हालांक‍ि मौत का स्‍पष्‍ट कारण जानने के ल‍िए उसके अंगों व ब‍िसरा सैंपल फारेंसिक लैब जबलपुर भेजे गए हैं।

राहतगढ में नर तेंदुए की मौत

वन व‍िभाग से म‍िली जानकारी अनुसार राहतगढ वन पर‍िक्षेत्र इलाके के सेमरामेडा गांव के जंगल में नदी के पास ग्रामीणों के तेंदुए के मृत अवस्‍था में पडे होने की सूचना दी थी। वन व‍िभाग का गश्‍ती दल मौके पर पहुंचा तो वहां नर तेंदुए का शव पडा था। आसपास शिकार जैसे कोई न‍िशान नहीं म‍िले न ही उसके शरीर पर कोई जख्‍म नजर था। शव का पीएम कराकर सैंपल फॉरेंस‍िक जांच के ल‍िए भेजे गए हैं। शाम को तेंदुए का अंत‍िम संस्‍कार कर द‍िया गया।

इलाके में लकडी चोर ग‍िरोह भी सक्रिय
राहतगढ क्षेत्र का जंगल का इलाका सागौन के ल‍िए जाना जाता है। यहां सागौन लकडी चोर भी सक्रिय रहते हैं। जिस कारण चौकीदार रात्रि के समय वन क्षेत्र में गश्त करते हैं। बावजूद इसके इलाके में तेंदुए का मृत अवस्‍था में म‍िलना संदेहास्‍पद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+