Bhopal News: माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, विजय मनोहर तिवारी की हुई नियुक्ति
News: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय को आखिरकार नया कुलगुरु मिल गया है। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद के लिए विजय मनोहर तिवारी की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।
विजय मनोहर तिवारी, जिनके पास पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों का अनुभव है, को विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल चार वर्षों का रहेगा। इस पद के लिए कई नामों की चर्चा थी, लेकिन अंततः तिवारी के नाम पर मुहर लगी।

तिवारी अपने समर्पित पत्रकारिता करियर और "भारत की खोज में मेरे पांच साल" जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक हैं, विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के द्वितीय बैच (1992) के होनहार पूर्व छात्र भी रहे हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर संजीव गुप्ता ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।
डॉ गुप्ता ने कहा कि विजय मनोहर तिवारी को कुलगुरु के पद पर नियुक्त किए जाने से विश्वविद्यालय और विशेष रूप से पत्रकारिता विभाग को अपार लाभ होगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में विद्यार्थी न केवल पत्रकारिता की बुनियादी शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि उन्हें नवाचारी और उत्कृष्ट दृष्टि भी मिलेगी, जो उन्हें भविष्य में पत्रकारिता की दुनिया में एक नई दिशा देने में मदद करेगी।

विजय मनोहर तिवारी का योगदान पत्रकारिता और सूचना के क्षेत्र में अतुलनीय रहा है। उनके नेतृत्व में MCU विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं। तिवारी की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध की दिशा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उसे पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में एक प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।












Click it and Unblock the Notifications